मंगलवार, 5 नवंबर 2013

लव से मिलती है लंबी लाइफ लाइन

 प्यार का पैगाम लेकर वैलेंटाइल डे आ गया। जो लोग प्यार पर पहरा लगाने के लिए बांहे चढ़ाए तैयार हैं, उनके लिए डॉक्टरों की ओर से एक सबक है कि प्यार सिर्फ सोशल लाइफ ही नहीं, जिस्मानी तंदुरुस्ती और रूहानी अनुभव के लिए भी जरूरी है। प्रेमी के साथ समय बिताना हेल्थ के लिए पॉजीटिव है और लाइफ लाइन लंबी करने की रामबाण औषधि।
मनोचिकित्सक और कॉसमॉस इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंस के मनोचिकित्सक सुनिल मित्तल कहते हैं कि जिनसे आप प्यार करते हैं उनके साथ वक्त गुजारेंगे तो लंबी जिंदगी जीएंगे और जल्दी दुनिया छोड़ने का खतरा आधा हो जाएगा। रिसर्च से यह बात पुख्ता होती है, जो लोग लव रिलेशन में होते हैं, उनमें सिंगल की तुलना में डेथ रेट कम होती है।
लाइफ स्टाइल अनहेल्दी फिर भी...
अगर लाइफ स्टाइल अनहेल्दी है, लेकिन किसी के प्यार का गुल दिल में खिल चुका है तो भी ऐसे लोग उन लोगों की तुलना में लंबा जीवन जीते हैं, जिन्हें सोशल और कम्यूनिटी सपोर्ट नहीं मिला। लोग अपने पार्टनर के पॉजीटिव फीडबैक के कारण लंबी उम्र और आत्म सम्मान तक सभी कुछ हासिल करते हैं, इससे डिप्रेशन का संभावना कम हो जाती है।
बुरी आदतें छूट जाती हैं 
मित्तल कहते हैं कि शोध के अनुसार जब किसी को साथी मिल जाता है तो वह अधिक सुरक्षित व्यवहार अपना लेता है। उदाहरण के लिए अपने पर निर्भर साथी के लिए लोग सिगरेट, शराब जैेसी आदतें छोड़ देते हैं, रफ ड्राइविंग छोड़ देते हैं और खानपान की खतरनाक आदतों पर काबू कर लेते हैं।
चिंता दूर करने का टीका लव
मनोचिकित्सक समीर कालानी के अनुसार चिंता दूर करने का टीका है लव। प्यार करना और प्यार पाना चिंता से दूर ले जाता है। जब आप किसी के प्यार में पड़ जाते हैं तो ब्रेन डोपामाइन नाम का एक केमिकल बनाने लगता है। यह आपको 'फील गुड" की और ले जाता है और दिमाग की दुनिया में आशा, उम्मीद और धैर्य के खयाल रचने-बसने लगते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें