सोमवार, 4 नवंबर 2013

जब ऑफिस में सताए सिरदर्द

कार्यालय में काम के कारण्ा सिरदर्द होना एक सामान्य समस्या है, लेकिन यदि आपको कार्यस्थल पर सिर में दर्द हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें। ऑफिस में काम की अधिकता और कम्प्यूटर के सामने लगातार बैठने के कारण्ा सिर में दर्द होता है।
लगातार काम करना और भरपूर नींद न लेना भी सिरदर्द का कारण्ा है। यदि ऑफिस में सिर में दर्द हो रहा है तो थोड़ी देर का ब्रेक लीजिए। हालांकि ये सामान्य दर्द है और सिरदर्द की गोली से ठीक हो जाता है। लेकिन सिरदर्द को ठीक करने के लिए कई और भी तरीके हैं जिनको आजमाने से आपका सिरदर्द छूमंतर हो जाएगा। आइए, हम आपको बताते हैं कि ऑफिस में काम के दौरान होने वाले सिरदर्द को कैसे ठीक करें।
काम के बीच ब्रेक
लगातार काम करने के कारण्ा ही ऑफिस में सिरदर्द होता है। इसलिए काम के बीच में बहुत जरूरी है छोटा-सा ब्रेक लेना। लगातार काम के बोझ से तनाव पैदा हो जाता है जिसके कारण्ा सिरदर्द होता है। ऐसे में काम से हल्का-फुल्का ब्रेक लेते रहें, इस दौरान आप अपना फेवरेट संगीत सुन सकते हैं।
गरमागरम चाय
यह सिरदर्द के लिए एक रामबाण्ा उपाय है, जिसे आसानी से कार्यालय में काम के दौरान आजमाया जा सकता है। इससे आपके काम पर भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। चाय से आपके दिनभर की सुस्ती अपने आप दूर हो जाएगी।
नींबू और गर्म पानी
गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से सिरदर्द से राहत मिलती है। कई बार पेट में गैस बनने से भी सिरदर्द होता है। यह घरेलू उपचार इस तरह के सिरदर्द को आसानी से ठीक कर देता है। नींबू पानी पीने से न सिर्फ गैस की समस्या दूर होती है, बल्कि सिरदर्द भी ठीक होता है।
सेब खाएं
सेब खाने से न केवल सेहत दुरुस्त होती है बल्कि सिरदर्द भी नहीं होता। जब आप सुबह उठें तो सेब पर नमक लगाकर खाएं। इसके बाद गर्म पानी या दूध पीएं। अगर आप लगातार 10 दिन तक ऐसा करेंगे तो पाएंगे कि आपकी सिरदर्द की समस्या खत्म हो गई है और काम के दौरान सिरदर्द बिल्कुल नहीं होगा।
खूब सारा पानी
पानी पीने के कई फायदे हैं। अगर आप अंदर से हाइड्रेट रहेंगे तो ताजगी भरा महसूस करेंगे तथा सिरदर्द भी नहीं होगा। पानी पीने से श्ारीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और श्ारीर स्वस्थ रहता है। पानी पीने से तनाव नहीं होता, श्ारीर में ऊर्जा बनी रहती है और चेहरे पर चमक भी आ जाती है।
बैठने का सही तरीका
ऑफिस में काम के दौरान ज्यादा समय बैठकर ही बीतता है, ऐसे में यदि आपके बैठने का तरीका गलत है तो सिर दर्द होता है। गलत ढंग से बैठने के कारण्ा पीठ और कंधे में भी दर्द होता है,  इसलिए कार्यालय में सही तरह से बैठने की आदत डालिए।
अच्छी नींद लें
सिरदर्द के पीछे सबसे बड़ा कारण्ा है अनिद्रा। यदि आप अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं तो तनाव और सिरदर्द होगा, इसलिए कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें