बुधवार, 6 नवंबर 2013

ऑरेंज ज्यूस रखे कैंसर से दूर

विटामिन 'सी" से युक्त संतरे में यूं तो कई गुण पाए जाते हैं, मगर हाल ही में किए एक नए शोध में दावा किया गया है कि प्रतिदिन एक ग्लास ऑरेंज ज्यूस कैंसर से दूर रखने में भी मददगार होता है। ऑरेंज ज्यूस में कई संभावित पॉजीटिव इफेक्ट्स पाए जाते हैं। जिसकी वजह से कैंसर जैसी बीमारी भी इसके आगे टिक नहीं पाती। विशेषकर इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से। जो विशेषकर इसमें पाए जाने वाले हेस्पीरिटिन और नैरिंजिनिन फ्लेवेनॉइड के जरिए प्राप्त होते हैं। ऑरेंज ज्यूस के बायोलॉजिकल इफेक्ट्स के चलते इसमें कई बीमारियों से लड़ने के गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा जिस तरह के क्लाइमेट में यह पाया जाता है, उसका भी असर बहुत ज्यादा होता है।
'जर्नल न्यूट्रीशन एंड कैंसर" में प्रकाशित रिव्यू आर्टिकल में ऑरेंज ज्यूस के कई बायोलॉजिकल इफेक्ट्स के बारे में बताया गया। इसमें कहा गया कि यह न केवल कीमो-प्रिवेंशन में सहयोग देता है बल्कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीम्युटेजेनिक और एंटीजिनोटॉक्सिस, साइटोप्रोटेक्टिव हार्मोनल और सेल सिगन्लिंग मॉड्यूलेटिंग इफेक्ट्स भी पाए जाते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि ऑरेंज ज्यूस एंटीमाइक्रोबायल और एंटीवायरल के रूप में कार्य करता है और जेनोबायोटिक्स के अवशोषण में मदद करता है। इसके अलावा एंटीजेनोटॉक्सिस और एंटीम्युटेजेनिक गुण की वजह से यह कैंसर सेल्स को शरीर में पनपने से रोकता है यानी प्रतिरोधक का काम करता है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें