मंगलवार, 5 नवंबर 2013

केसर है कमाल की

केसर के अनेक फायदे हैं। यह न केवल कई बीमारियों में काम आता है बल्कि मन को शांति भी देता है।

  •  केसर पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। बदहजमी, पेट-दर्द अथवा पेट में मरोड़ से संबंधित कोई भी शिकायत होने पर केसर का सेवन करने से लाभ मिलता है।
  • सिरदर्द को दूर करने के लिए केसर का उपयोग किया जा सकता है। सिरदर्द होने पर चंदन और केसर को मिलाकर सिर पर इसका लेप लगाने से तुरंत राहत मिलती है। यह लेप केवल सिरदर्द में ही काम नहीं आता, बल्कि इसे माथे पर लगाने से सिर, आंखों और दिमाग को ठंडक मिलती है। बच्चों के मस्तक पर यदि यह लेप लगाया जाए तो उनका दिमाग तेज होता है।
  •  केसर में शीतलता प्रदान करने वाले गुण होते हैं। इसलिए त्वचा के झुलसने या चोट लगने पर केसर का लेप लगाना चाहिए। इससे तुरंत फायदा होता है और नई त्वचा का निर्माण भी जल्दी ही होता है।
  • केसर महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभप्रद होता है। महिलाओं की कई शिकायतें मसलन, मासिक चक्र में अनियमितता, गर्भाशय की सूजन, मासिक चक्र के समय दर्द होने जैसी समस्याओं में केसर का सेवन करने से आराम मिलता है। नकसीर होने पर चंदन के साथ केसर को मिलाकर लेप लगाइए, नाक से खून बहना बंद हो जाएगा।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें