बुधवार, 6 नवंबर 2013

छोटा सा इम्प्लांट देगा कैंसर के इलाज में मदद

भविष्य में कैंसर पेशेन्ट्स के इलाज में और भी ज्यादा मदद मिल सकेगी। वैज्ञानिकों के एक दल ने पाया कि एक छोटे सेंसरी इम्प्लांट्स के जरिए ट्यूमर्स को बहुत ही सूक्ष्मता के साथ मॉनीटर करके ट्रीट किया जा सकेगा।  बताया जा रहा है कि यह डिवाइस आकार में बहुत छोटी एक आईलैश के बराबर है, जिसे पेशेन्ट्स के ट्यूमर में प्लांट किया जा सकता है और फिर डॉक्टर्स उस स्थान पर रेडियोथैरेपी या कीमोथैरेपी कर सकेंगे। डिवाइस के जरिए ट्यूमर की सही स्थिति पता चलेगी। जिससे पेशेन्ट्स के जल्दी ठीक होने के चांस ज्यादा होंगे।
एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में हेरिओट-वाट यूनिवर्सिटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से यह शोध प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि पांच साल के प्रोजेक्ट के दौरान मिनिएचर चिप्स का विकास कर लिया जाएगा। इस चिप के विकास से कीमोथैरेपी के डोज को सीधे ट्यूमर पर देने में मदद मिलेगी। ताकि आसपास की स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान नहीं होगा। कैंसर के ट्यूमर पर सीधे हमला करने वाली यदि यह डिवाइस सफल होती है तो कैंसर को आसानी से खत्म किया जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें