सोमवार, 4 नवंबर 2013

लंबे समय तक जीते हैं आयु से कम दिखने वाले!

 एक नए अध्ययन के अनुसार जो लोग अपनी उम्र से कम दिखते हैं वे सामान्य लोगों की तुलना में अधिक जीते हैं। डेनमार्क के वैज्ञानिक बताते हैं कि व्यक्ति के रंग-रूप और उनकी दिखावट से उसके जीवन के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। अत: वास्तविक उम्र से कम दिखने वाले लोग ज्यादा जीते हैं जबकि उम्र से ज्यादा बड़े दिखने वाले लोगों का जीवन छोटा होता है।
367 जोड़ों पर अध्ययन 
'ब्रिटिश मेडिकल जर्नल" की एक रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने अपने इस अध्ययन के लिए जुड़वां लोगों के 367 जोड़ों का चुनाव कर इनकी फोटो नासा प्रशिक्षु अध्यापकों को और एक मिलान समूह को दिखाई गई। अध्ययन में पाया गया कि जवां दिखने वाला व्यक्ति अपने भाई-बहन की तुलना में अधिक उम्र तक जिया। वैज्ञानिकों के अनुसार किसी भी इंसान के व्यक्तित्व और उसके गुण-धर्म का निर्धारण करने वाले डिऑक्सी राइबो न्यूक्लिक एसिड (डीएनए) का मुख्य भाग टेलोमियर्स होता है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के जीवन का सीधा संबंध टेलोमियर्स से है।
टेलोमियर्स पर है निर्भर 
अध्ययन में बताया गया कि जिन व्यक्तियों के टेलोमियर्स की लंबाई कम होती है उनमें बुढ़ापे के लक्षण जल्दी दिखाई देते हैं जबकि अधिक युवा दिखने वाले लोगों के टेलोमियर्स की लंबाई ज्यादा होती है।
क्या पाया  
यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न डेनमार्क के प्रोफेसर के. क्रिस्टेनसेन के नेतृत्व में सात वर्ष तक चले इस अध्ययन के लिए 70 से 80 साल के लोगों का चुनाव किया गया था। इसमें पाया गया कि समान उम्र वाले जुड़वां बच्चों में उसकी मृत्यु पहले हुई जो कि उम्र में बड़ा नहीं था, लेकिन दिखाई ज्यादा उम्र का देता था।
 चिंता बताती है उम्र का असर  
यूके के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने बताया कि चिंताओं और मुश्किलों भरा जीवन जीने वाले लोगों पर उम्र का प्रभाव जल्दी दिखने लगता है और उनकी मृत्यु भी जल्दी होती है, लेकिन अध्ययन का दिलचस्प पहलू यह भी है कि किसी भी व्यक्ति की उम्र, व्यवसाय और लिंग ने अध्ययन के परिणामों पर कोई असर नहीं डाला।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें