मंगलवार, 5 नवंबर 2013

स्पीलबर्ग ने बिग बी को दी कॉफी-टेबल बुक

हॉलीवुड के ऑस्कर विजेता निर्देश्ाक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अमिताभ बच्चन को एक कॉफी-टेबल बुक भेंट की है। पहली बार भारत के मेहमान बने स्पीलबर्ग ने अपने दौरे के दूसरे दिन रात्रि-भोज पर 'बिग बी" को यह भेंट दी। टि्वटर पर इसका जिक्र करते हुए बिग बी ने लिखा, 'उन्होंने मुझ्ो एक कॉफी टेबल बुक भेंट की है।"
हालांकि उन्होंने यह बताने से मना कर दिया कि किताब के अंदर क्या लिखा है। तमाम बॉलीवुड निर्देश्ाकों के साथ्ा स्पीलबर्ग की क्लास में अमिताभ ने मध्यस्थ्ा की भूमिका निभाई वहीं उनके सम्मान में दिए गए रात्रि-भोज में पहुंचने वाले पहले मेहमान भी वही थ्ो। मंगलवार की रात हुई यह पार्टी भारतीय उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी द्वारा दी गई थ्ाी। ऑस्कर में अपनी फिल्म 'लिंकन" की सफलता का जश्न मनाने आए स्पीलबर्ग ने बॉलीवुड के साथ्ा अपने ढेरों अनुभव साझ्ाा किए। दरअसल अंबानी की रिलायंस इंटरटेनमेंट कंपनी इस फिल्म की सह-निर्माता कंपनी थ्ाी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें