बुधवार, 6 नवंबर 2013

एक जैसे हैं तो नहीं चलेगा रिश्ता!

क्या इंसानों का परस्पर विपरीत स्वभाव एक-दूसरे को खींचता है। एक नया अध्ययन तो यही कहता है। इस अध्ययन के अनुसार जो कपल्स शारीरिक रूप से और पर्सनालिटी में भी एक-दूसरे के सिमिलर हैं, तो उनमें रिलेशनशिप लंबी चलने की कोई गुंजाइश नहीं है।
पर्सनालिटी एक्सपर्ट्स ने उस सीक्रेट को खोज लिया है, जो रिलेशनशिप को लंबे समय तक बनाए रखने में मददगार है। एक्सपर्ट्स के अनुसार लंबी रिलेशनशिप एक दूसरे के बेहद करीब रहने से नहीं होती है बल्कि इस बात पर टिकी होती है कि एक-दूसरे को कितना खुश रखा जाता है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है कि जो कपल्स आम तौर पर हर समय एक-दूसरे से सहमत रहते हैं, वे वास्तव में खुद को रिलेशनशिप में कंफर्ट जोन के बहुत क्लोज पाते हैं। डेली मेल के अनुसार अनुसंधानकर्ताओं ने तीन साल 732 वयस्क पुरुषों और महिलाओं की साइकोलॉजिकल प्रोफाइल का अध्ययन किया। उनसे पूछा गया था कि उनकी आपसी रिलेशनशिप कैसी है, कितनी एक-दूसरे से इंटीमेसी है, एक-दूसरे से कितने संतुष्ट हैं और अपने पार्टनर के प्रति कितनी क्लोजनेस है, क्या उन्होंने कभी ब्रेक-अप के बारे में भी सोचा, रिश्तों में कमिटमेंट और डिप्रेशन कितना है। अपने पार्टनर के कितने नजदीक हैं, यह जांचने के लिए मनोवैज्ञानिकों ने एक टेस्ट लिया, जिसे आम तौर पर 'इंक्लुजन ऑफ अदर इन सेल्फ "कहा जाता है। इसमें देखा गया कि दो लोग आपस में कितना अपने व्यक्तित्व की बातें बताते हैं, वेल्यूज पर बात करते हैं या जीवन के अन्य पहलुओं को साझा करते हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें