एक नए अध्ययन में कहा गया है कि रात में सिर्फ पांच घंटे सोना और सुबह उठकर जमकर नाश्ता करने से मात्र एक हफ्ते में शरीर के वजन में एक किलो बढ़ोतरी हो सकती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ कोलारेडो द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि एक हफ्ते तक रात में सिर्फ पांच घंटे सोया जाए और फिर सुबह उठाकर खाना-पीना किया जाए तो वजन में एक किलो की वृद्धि होना तय है। अध्ययन में सुझाया गया है कि शरीर के वजन को संतुलित बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है और इसे हर हाल में लेना ही चाहिए। इससे मोटापे का खतरा टाला जा सकता है। अध्ययन के लेखक व सीयू-बोल्डर्स स्लीप एंड क्रोनोबायोलॉजी लैबोरेटरी के निदेशक केनेथ राइट का मानना है कि मात्र अतिरिक्त नींद लेने से वजन नहीं घटता है लेकिन अधूरी नींद वजन को बढ़ाने में जरूर सहायक है। वजन बढ़ना और मोटापे की समस्या बड़ी जटिल है। अगर स्वस्थ नींद ली जाए तो यह लोगों को शरीर का सेहतमंद व संतुलित वजन हासिल करने और स्वस्थ बने रहने में बड़ी मददगार है। हालांकि इस पर अभी और अध्ययन किया जाना बाकी है। राइट का कहना है कि जब लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं तो उनका ध्यान खाने की ओर ज्यादा जाता है और यह मोटापे का कारण बनता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें