गुरुवार, 7 नवंबर 2013

टमी का फैट कुछ यूं करें सेट!

पेट की बढ़ती चर्बी अगर आपके दिन-रात का चैन उड़ा रही है तो इसे कम करने की कोशिश अभी से शुरू कर दें। पेट पर जमा फैट्स न केवल आपके लुक्स को बल्कि आपकी पूरी सेहत को प्रभावित कर सकता है।
पेट की चर्बी के लिए अगर आप कसरत और डाइट का सही बैलेंस बनाएंगे तो इसे कम करने में काफी आसानी होगी। आइए जानें, ऐसी डाइट के बारे में जो तोंद कम करने में आपके लिए मददगार हो सकती हैं।
तरबूज
यूनिवर्सिटी ऑफ केंटुकी के शोधकर्ताओं का मानना है कि तरबूज के सेवन से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पशुओं के कोलेस्ट्रॉल लेवल का निरीक्षण किया और उन्हें तरबूज का रस पिलाया, आठ हफ्ते बाद उनके शरीर में फैट्स की मात्रा कम हो गई।
टमाटर
एक बड़े टमाटर में सिर्फ 33 कैलोरी है। इसमें पाया जाने वाला 9 ओएक्सओ ओक्टाकैडिएनोइक नामक तत्व फैट्स कम करने में मदद करता है।
केला
सेब की तरह ही केले में भी पैक्टीन नामक तत्व अच्छी मात्रा में होता है, जो पेट में चर्बी जमा होने से रोकता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी6 और पोटेशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। तोंद कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज का सही संतुलन ही फायदेमंद होता है, इनमें से किसी एक के भरोसे वजन घटाना या चर्बी पर काबू पाना संभव नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें