अक्सर ब्लड प्रेशर को हर कोई नजरअंदाज करता रहता है। उन्हें ऐसा महसूस होता है कि हमें ब्लड प्रेशर की समस्या हो ही नहीं सकती। यदि आपको भी ऐसा लगता है तो थोड़ा सोच लीजिए। इसके लिए आपको सबसे पहले ध्यान देना है कि कहीं आप बार-बार किसी चीज को भूलते तो नहीं हैं। यदि यह आदत आपमें दिनोंदिन बढ़ रही है तो एक बार अपना ब्लड प्रेशर जांच करवाना जरूरी है।जी हां, एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग याददाश्त से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं तो उन्हें हाई बीपी की समस्या होने की आशंका ज्यादा होती है।
एमआरआई के जरिए खुलासा
शोधकर्ताओं ने ब्लड प्रेशर के मरीजों के एमआरआई स्कैन्स के अध्ययन के आधार पर माना है कि मस्तिष्क का हिप्पोकैंपस नामक भाग, जो याददाश्त से संबंधित है, पर हाई बीपी का नेगेटिव इफेक्ट होता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि हाई बीपी के दौरान हिप्पोकैंपस में ब्लड सर्क्युलेशन का संचार सही तरह से नहीं हो पाता है। इस वजह से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को याददाश्त से जुड़ी समस्याओं का खतरा अधिक हो जाता है।
20 से 30 मिनट एक्सरसाइज
यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स के शोधकर्ता बैरी ब्रॉन का मानना है कि खानपान पर नियंत्रण और रोज 20 से 30 मिनट की एक्सरसाइज से बीपी पर नियंत्रण रखा जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें