वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में पाया है कि फेफड़े के कैंसर से पीड़ित लोगों के खून में एक खास तरह के प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। यह खोज सामने आने के बाद इस बीमारी की जांच के लिए साधारण्ा-सा ब्लड टेस्ट विकसित करने का मार्ग प्रश्ास्त हुआ है।श्ाोधकर्ताओं ने पाया कि फेफड़ों के कैंसर से ग्रसित लोगों में आईसोसिट्रेट डी हाइड्रोजिनेज (आईडीएचआई) प्रोटीन काफी उच्च मात्रा में पाया जाता है। प्रमुख श्ाोधकर्ता और बीजिंग में चाइनीज एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेस के निदेश्ाक जाइ हे ने कहा कि यह पहला श्ाोध है जिसने आईडीएचआई की पहचान की है। इस बीमारी का पता काफी देर से चल पाता है। इसी वजह से दुनियाभर में तेजी से फैल रही इस बीमारी की मृत्युदर अभी काफी ज्यादा है। वर्ष 2007 से 2011 के बीच 943 मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच कर श्ाोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे। यह श्ाोध 'अमेरिकन एसोसिएश्ान फॉर कैंसर रिसर्च के जर्नल क्लीनिकल कैंसर रिसर्च" में प्रकाशित हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें