फिल्मी अंदाज में वैलेंटाइन डे पर खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार करने का फंडा भारी पड़ सकता है। एक शोध के अनुसार प्रेमिका का दिल जीतने का यह तरीका उतना कारगर नहीं है, जितना दिखाया जाता है।
ब्रिटिश स्टडी के अनुसार लोगों को प्यार का इजहार करने के लिए लोकेशन का सिलेक्शन बहुत सावधानी से करना चाहिए। अगर आप सरेराह मोहब्बत का इजहार करेंगे तो इसके अंजाम पर आपको रोना आ सकता है। एमएसएन वेबसाइट पर 2000 हजार लोगों के सर्वे में 28 प्रतिशत लोगों ने प्यार के सार्वजनिक तमाशे को तकलीफदेह माना। 25 प्रतिशत ब्रिटिश लड़कियां पब्लिक के बीच हाथ थामना या गले लगने से शर्मिंदा महसूस करती हैं। यहां तक कि 10 में से एक लड़की ऐसे आदमी के साथ ब्रेकअप करना चाहेंगी जो लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही प्यार दिखाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें