बात जब फ्लू की आती है, तो यही माना जाता है कि पुरुषों को यह बीमारी अधिक सताती है। मगर हाल ही में हम एक शोध में यह बात सामने आई है कि महिलाओं को इस बीमारी के लक्षणों से जूझने में अधिक मेहनत करना पड़ती है और महिलाओं को यह तकलीफ अधिक परेशान करती है।
महिलाओं को फ्लू पुरुषों के मुकाबले 20 फीसद अधिक परेशान करता है और इतना ही नहीं उनमें पुरुषों की अपेक्षा इसके लक्षण भी अधिक तकलीफदेह होते हैं। सर्दी लगने के बाद शाम तक 16 फीसद पुरुषों को ही इसके लक्षण रहते हैं लेकिन महिलाओं में यह तादाद 21 फीसद होती है। नए शोध में यह बात भी सामने आई है कि महिलाएं अपनी बीमारी के बारे में ज्यादा शिकायत करती हैं। लेकिन इनमें से महज 25 फीसद ने इस बात को स्वीकार किया कि वे दूसरों से दया अथवा करूणा हासिल करने के लिए ऐसा करती हैं।
पुरुष चाहते हैं देखभाल
इसके उलट 13 फीसद पुरुषों ने माना कि इस हालत में लोगों से अधिक देखभाल किए जाने की मांग करते हैं, वहीं 14 प्रश पुरुषों का मानना था कि वे चाहते हैं कि सर्दी लगने की सूरत में लोग उन्हें हंसाएं। उनका मानना है कि हंसने से उनकी बीमारी जल्दी ठीक होती है। महिलाओं में सर्दी लगने का सबसे सामान्य लक्षण नाक बहना है, वहीं पुरुषों में गले में सूजन अथवा घाव होना ही इस बीमारी के सबसे पहले लक्षण के तौर पर नजर आता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें