अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग खाना खाने के बाद हमेशा भूख महसूस करते रहते हैं। दिन में जितनी बार भूख लगती है, उतनी बार लोग स्नैक्स का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें भूख न लगे फिर भी टाइम पास के रूप में स्नैक्स लेते रहते हैं। एक अनुमान के अनुसार ब्रिटेन में 97 फीसद लोगों ने दिन में कम से कम एक बार तो स्नैक्स लेते ही हैं।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर भूख लगने पर क्या खाया जाए और कब और कितना खाया जाए। तो इसके लिए हाल ही में एक अमेरिकी रिसर्च में सामने आए परिणामों ने इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है। जी हां, शोध कहता है कि भूख लगे तो बादाम खाइए। इससे न सिर्फ आप फिट रहेंगे बल्कि पूरी तरह से स्वस्थ भी बने रहेंगे। बादाम खाने से आपकी भूख तो कम होगी ही साथ ही वजन भी नहीं बढ़ेगा।
*विटामिन 'ई" का बेहतर स्रोत :
अमेरिका के इंडियाना स्थित, प्रड्यू यूनिवर्सिटी ने इस नए अध्ययन में पाया कि रोजना 1.5 औंस यानी करीब 43 ग्राम अथवा 30 भूने हुए नमकीन बादाम खाने से प्रतिभागियों की भूख में कमी आई। उनके शरीर में विटामिन 'ई" की मात्रा बढ़ गई और साथ ही गुड फैट के स्तर में भी सुधार हुआ। लेकिन इस दौरान उनका वजन नहीं बढ़ा।
*चार सप्ताह तक किया शोध :
शोधकताओं ने बादाम खाने के वजन और भूख पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच के लिए चार सप्ताह तक शोध किया। इसमें कुल 137 प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा था। *क्या नतीजे आए :
प्रतिभागियों को पांच समूहों में बांटा गया। इन्हें स्नैक्स के रूप में अलग-अलग खाने की चीजें दी गईं। नतीजों में सामने आया कि जो लोग बादाम के जरिए रोजाना करीब 250 कैलोरी का सेवन कर रहे थे, उन्होंने अन्य कैलोरी का सेवन नहीं किया और बादाम खाकर वे पूरी तरह से स्वस्थ भी रहे।
प्रोफेसर रिचर्डमैट्स ने कहा कि नतीजों में यह सामने आया है कि बादाम अच्छा स्नैक्स विकल्प है। विशेषकर उन लोगों के लिए अपने वजन को भी लेकर चिंतित रहते हैं।
*कैंसर से भी बचाता है :
पूर्व में हुए शोध में इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि बादाम खाने से लिवर कैंसर का खतरा कम होता है क्योंकि इसमें विटामिन 'ई" काफी मात्रा में होता है। बादाम में मौजूद विटामिन 'ई" अधिक उम्र में आंखों और दिल को होने वाले नुकसान से बचाने में भी मददगार होता है।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर भूख लगने पर क्या खाया जाए और कब और कितना खाया जाए। तो इसके लिए हाल ही में एक अमेरिकी रिसर्च में सामने आए परिणामों ने इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है। जी हां, शोध कहता है कि भूख लगे तो बादाम खाइए। इससे न सिर्फ आप फिट रहेंगे बल्कि पूरी तरह से स्वस्थ भी बने रहेंगे। बादाम खाने से आपकी भूख तो कम होगी ही साथ ही वजन भी नहीं बढ़ेगा।*विटामिन 'ई" का बेहतर स्रोत :
अमेरिका के इंडियाना स्थित, प्रड्यू यूनिवर्सिटी ने इस नए अध्ययन में पाया कि रोजना 1.5 औंस यानी करीब 43 ग्राम अथवा 30 भूने हुए नमकीन बादाम खाने से प्रतिभागियों की भूख में कमी आई। उनके शरीर में विटामिन 'ई" की मात्रा बढ़ गई और साथ ही गुड फैट के स्तर में भी सुधार हुआ। लेकिन इस दौरान उनका वजन नहीं बढ़ा।
*चार सप्ताह तक किया शोध :
शोधकताओं ने बादाम खाने के वजन और भूख पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच के लिए चार सप्ताह तक शोध किया। इसमें कुल 137 प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा था। *क्या नतीजे आए :
प्रतिभागियों को पांच समूहों में बांटा गया। इन्हें स्नैक्स के रूप में अलग-अलग खाने की चीजें दी गईं। नतीजों में सामने आया कि जो लोग बादाम के जरिए रोजाना करीब 250 कैलोरी का सेवन कर रहे थे, उन्होंने अन्य कैलोरी का सेवन नहीं किया और बादाम खाकर वे पूरी तरह से स्वस्थ भी रहे।
प्रोफेसर रिचर्डमैट्स ने कहा कि नतीजों में यह सामने आया है कि बादाम अच्छा स्नैक्स विकल्प है। विशेषकर उन लोगों के लिए अपने वजन को भी लेकर चिंतित रहते हैं।
*कैंसर से भी बचाता है :
पूर्व में हुए शोध में इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि बादाम खाने से लिवर कैंसर का खतरा कम होता है क्योंकि इसमें विटामिन 'ई" काफी मात्रा में होता है। बादाम में मौजूद विटामिन 'ई" अधिक उम्र में आंखों और दिल को होने वाले नुकसान से बचाने में भी मददगार होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें