सोमवार, 4 नवंबर 2013

कसरत के बाद नहाना होता है फायदेमंद

खुद को फिट रखने के लिए आप किसी भी तरह की कसरत करें या सैर करें, वर्कआउट का पूरा फायदा तभी मिलेगा, जब वर्कआउट से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाए। ऐसे में कसरत से भरपूर फायदे के लिए जरूरी है कि इसके बाद नहाने को आप अपनी आदत में श्ाुमार करें। जानिए, कसरत के तुरंत बाद नहाने से आप अपने वर्कआउट को किस तरह अधिक असरदार बना सकते हैं।
हाइजीन
कसरत के दौरान खूब पसीना आना बहुत अच्छी बात है लेकिन इसके बाद पसीने के साथ-साथ बदबू या संक्रमण्ा की समस्या भी बेहद आम है। ऐसे में आप कैसा भी वर्कआउट करें लेकिन इसके बाद नहाने से न सिर्फ श्ारीर की गंदगी अच्छी तरह साफ होगी बल्कि पसीने से होने वाली समस्याएं भी नहीं होंगी।
वजन घटाने के लिए 
अगर आप कसरत इस इरादे से कर रहे हैं कि इससे आपका वजन घटेगा तो इसके बाद नहाने को अपनी आदत बना ही लें। कई श्ाोधों में यह प्रमाण्ाित हो चुका है कि कसरत के बाद ठंडे पानी से नहाने से श्ारीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है जिससे आप अधिक कैलोरी घटाते हैं।
मांसपेश्ाियों के फायदे
कसरत के बाद मांसपेश्ाियों में ऐंठन या दर्द न हो, इसके लिए भी नहाने के फायदे हैं। कसरत के बाद ठंडे पानी से नहाने पर श्ारीर का रक्त  संचार तेज होता है जिससे मांसपेश्ाियों की जकड़न खुल जाती है।
मूड बेहतर होता है
कसरत के बाद नहाने पर आपकी थकान छूमंतर हो जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। कई श्ाोधों में यह माना गया है कि ठंडे पाने के त्वचा पर पड़ने से श्ारीर में ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ते हैं जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें