शुक्रवार, 8 नवंबर 2013

टमाटर जूस यानी एनर्जेटिक ड्रिंक

आमतौर पर देखा जाता है  कि किसी भी तरह के शारीरिक कार्य या व्यायाम करने के बाद शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होती है। इसके बाद लगता है कि खोई एनर्जी को फिर से किस तरह से हासिल किया जाए। इसके लिए ज्यादातर लोग एनर्जी ड्रिंक्स या चॉकलेट ड्रिंक्स पीते हंै। मगर एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि टमाटर जूस इस खोई एनर्जी को लौटाने में ज्यादा कारगर होता है। टमाटर में कई महत्वपूर्ण रसायन मौजूद होते हैं। ये तत्व एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों के खिंचाव को कम करते हंै और ब्लड सरक्युलेशन को सामान्य बनाते हैं।
दो महीने चला अध्ययन 
यूनान स्थित जनरल केमिकल स्टेट लेबोरेटरी के शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है। इसके लिए उन्होंने दो महीने तक 15 एथलीटों पर अध्ययन किया।
क्या पाया 
इस शोध के दौरान पाया गया कि रूटीन एक्सरसाइज के बाद एथलीटों ने थकान की शिकायत की। इनमें से 9 को टमाटर का जूस और 6 को अन्य एनर्जी ड्रिंक्स दिए गए। शोधकर्ताओं ने एक्सरसाइज से पहले, उसके दौरान और व्यायाम के बाद प्रतिभागी एथलीटों की शारीरिक क्रियाओं में आने वाले बदलाव का भी अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि टमाटर का जूस पीने वालों की मांसपेशियां एक्सरसाइज के बाद जल्द ही सामान्य अवस्था में लौट आईं। वे ज्यादा बेटर फील करने लगे। क्या-क्या है टमाटर में
टमाटर में विटामिन 'सी", बीटाकैरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन 'ए" व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। लाल टमाटर खाने से शरीर की गर्मी भी दूर होती है। टमाटर से बाहरी त्वचा में भी कांति आती है और त्वचा मुलायम रहती है। मगर अब इसके मोटापे को दूर करने के गुण के कारण यह और भी उपयोगी सिद्ध हुआ है।
मोटापा दूर भगाए टमाटर
मोटापे का इलाज करने के लिए लोग न जाने क्या-क्या उपाय आजमाते हंै, मगर दुबले होने में उन्हें ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं होती। मगर अब ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है। सलाद के साथ ज्यादा मात्रा में टमाटर खाकर भी आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हंै। जी हां, विटामिन 'सी" से भरा और कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता रखने वाला ये खाद्य पदार्थ है टमाटर। इससे कई रोगों को दूर करने में भी मदद मिलती है और मोटापा भी दूर होता है। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि टमाटर हृदय रोग, कैंसर और अन्य कई जटिल बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है।  शोध में ये बात साबित हो चुकी है कि टमाटर वजन घटाने में कामयाब है। टमाटर एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे खाने के बाद खाना खाने की इच्छा कम होती है और पेट भरा-भरा सा महसूस होता है। टमाटर की यही विशेषता वजन कम करने में लाभकारी है। टमाटर में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो भूख लगने वाले हार्मोंस को कम कर देते हैं और इसके खाने से भूख नहीं लगती। टमाटर खाने से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि इससे कई बीमारियों से भी निजात मिल जाती है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें