मंगलवार, 5 नवंबर 2013

अलार्म एप जो गणित के समीकरणों के साथ जगाएगा

एक नया अलार्म एप सो रहे यूजर्स को न केवल जगाएगा बल्कि जागने पर गणित के कठिन समीकरणों, लॉजिक गेम्स और पजल्स को हल करने में भी मदद करेगा।
ऐसे यूजर्स जिनका बिस्तर छोड़ने को मन ही नहीं करता 'फ्रेकी अलार्म" एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप की मदद से वे सोने से पहले अपने स्मार्ट फोन में कमरे की किसी भी वस्तु और बारकोड आदि के फोटो सेव कर सकते हैं। न्यूयॉर्क डेली रिपोर्ट के मुताबिक अगली सुबह जब अलार्म बजे तो यूजर उठकर उन्हीं वस्तुओं और बार कोड के दोबारा फोटो ले ले। जब तक वह ऐसा नहीं करेगा अलार्म बजता ही रहेगा। इससे थोड़ी चिड़चिड़ाहट तो जरूर होगी पर यह यूजर को बिस्तर से दूर करने में मददगार साबित होगा।
इविल सेटिंग : इसमें 'इविल" सेटिंग भी है जिसमें यूजर को गणित के वे गठिन समीकरण पूरे करना होंगे जो सुलझाने में खासी मशक्कत लगती है। जब तक समीकरण हल नहीं होगा अलार्म बजता ही रहेगा। इस एप में खुमारी दूर करने की अन्य तरकीबों में एक गेम भी है, जिसमें यूजर एक निर्धारित क्रम में 'अलार्म बबल" को पॉप करना होगा और कुछ निश्चित आकारों को निर्धारित अंतराल में टेप करना होगा। यह कुछ-कुछ 'मेमोरी" जैसा गेम है। जब तक यह टास्क कम्पलिट नहीं हो जाती, तेज अलार्म बजता ही रहेगा। फ्रेकी अलार्म एप फिलहाल बाजार में 1.99 डॉलर में मिल रहा है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें