यदि आप रोज अच्छी डाइट लेते हैं, पूरा आराम करते हैं, अच्छी नींद लेते हैं और बेहतर जीवन जीते हैं...फिर भी थोड़ा सा काम करने के बाद ही थक जाते हैं या अक्सर थका-थका ही महसूस करते हैं तो इसे सिर्फ आलस समझकर दरकिनार न करें क्योंकि यह आपके लिए कई रोगों का इशारा हो सकता है। जानिए, बहुत अधिक थकान किन-किन रोगों का लक्षण हो सकती है।एनीमिया
आमतौर पर महिलाओं में एनीमिया की समस्या अधिक होती है। शरीर में रेड ब्लड सेल की कमी के कारण फेफड़ों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं होती हैं।
डायबिटीज टाइप 2
बहुत अधिक थकान होना डायबिटीज टाइप 2 का भी एक प्रमुख लक्षण हो सकता है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि टाइप 2 डायबिटीज के दौरान शरीर में ग्लूकोज का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं हो पाता है इस वजह से शरीर जल्दी ऊर्जा खो देता है और बार-बार थकान होती है।
थकान के साथ बार-बार प्यास लगे, बार-बार पेशाब हो, वजन घटने लगे या देखने में दिक्कत हो तो यह डायबिटीज टाइप 2 का संकेत हो सकता है।
थाइरॉयड
थाइरॉयड के दौरान शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रिया तेज हो जाती है जिसकी वजह से खाना जल्दी पच जाता है और बार-बार थकान होती है। थकान के साथ मांसपेशियों में दर्द, वजन बढ़ना, आदि थाइरॉयड के संकेत हो सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें