महिलाएं और युवतियां अपने फिगर या फेस को भूल जाएं। उन्हें तो बस इस बात पर गौर करना चाहिए कि मर्द खूबसूरत फिगर या चेहरे की बजाय मोतियों से चमकते दांतों वाली महिलाओं की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। एक नए अध्ययन में यह मजेदार निष्कर्ष निकला है।इस अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पुरुष किसी महिला में पहली चीज जो देखते हैं, वे हैं उसके दांत। शोध में यह बात भी सामने आई है कि किसी नई महिला मित्र की खोज में लगे पुरुष के मापदंडों में आकर्षक दांत पहली वरीयता पर होते हैं।
अध्ययन में भाग लेने वाले 58 फीसद पुरुषों ने कहा कि वे महिलाओं के चमकते दांतों की ओर अधिक ध्यान देते हैं। इसके बाद बाकी चीजें आती हैं। अध्ययन में शामिल 71 प्रतिशत महिलाओं ने भी कहा कि वे किसी पुरुष में जो पहली चीज देखती हैं, वह उनके दांत ही होते हैं। 'डेली मेल' में यह खबर प्रकाशित हुई है।
बालों पर भी होते हैं फिदा
मैच डॉट कॉम द्वारा किए गए अध्ययन में शामिल 51 प्रतिशत पुरुषों की राय थी कि किसी महिला को पसंद करते समय उनके बालों पर भी वे ध्यान देते हैं। इसके बाद 45 प्रतिशत ने कपड़ों को अपनी वरीयता बताया। 55 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि वे महिला की भाषा में इस्तेमाल ग्रामर पर भी ध्यान देते हैं, जबकि 69 प्रतिशत महिलाओं ने इसे अपनी वरीयता बताया। अध्ययन में यह भी पाया गया है कि 53 प्रतिशत महिलाएं पुरुषों के बालों को भी अपनी पसंद की सूची में स्थान देती हैं।
पुरुषों की पसंद : दांत, बाल, कपड़े और ग्रामर।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें