शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

बुजुर्गों के लिए अब स्मार्ट छड़ी

जापानी कंपनी फुजित्सु ने बुजुर्गों के लिए एक स्मार्ट छड़ी बनाई है, जिसमें सैटेलाइट नेविगेशन की सुविधा मुहैया कराई गई है। नई पीढ़ी की ये छड़ी न सिर्फ बुजुर्गों  को अपने घर का रास्ता ढूंढने में मदद करेगी बल्कि उनके दिल की धड़कन और शरीर के तापमान पर भी नजर रखेगी। बुजुर्गों की स्थिति को ऑनलाइन भी
देखा जा सकता है। अगर इस छड़ी का इस्तेमाल करने वाला इंसान गिर जाए तो ये छड़ी ई-मेल
अलर्ट भी भेज देगी। इस तरह की तकनीक जापान की बुजुर्ग होती जनसंख्या के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है।
घर का रास्ता बताएगी
जापान की फुजित्सु और अन्य कंपनियां इस तरह के तरीके खोज रही हैं, जिनसे लोग ज्यादा से ज्यादा गतिशील हो सकें और आपस में जुड़े भी रहें। इस तरह की तकनीक की मदद से लोगों के लंबी उम्र तक काम करने की संभावना बढ़ जाएगी।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश 
इस स्मार्ट छड़ी को बार्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया। ये छड़ी जीपीएस, 3जी और वाईफाई के जरिए नेटवर्क से जुड़ी होगी। साथ ही इस छड़ी में एलईडी स्क्रीन लगी है। अगर इस छड़ी को इस्तेमाल करने वाला इंसान तय दिशा से दूसरी ओर मुड़ता है तो ये छड़ी वाइब्रेट करती है और सही दिशा की ओर इशारा करती है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें