शनिवार, 2 नवंबर 2013

आपके खाने पर निर्भर करती है अलर्टनेस

ऑफिस में आते ही उनींदापन, आपके द्वारा ली गई डाइट पर निर्भर करता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ऑफिस में या फिर दोपहर के समय अन्य किसी स्थान पर जाने पर आपका उनींदापन या फिर अलर्टनेस पूरी तरह आपके खाने पर निर्भर करती है। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने पाया कि हाई फैट डाइट का संबंध दिन के समय उनींदेपन से होता है। वहीं हायर कार्बोहाइड्रेट इंटेक का संबंध अलर्टनेस से जुड़ा होता है।
कैसे किया शोध 
शोध अलग-अलग लोगों पर उनकी एज, बॉडी मास इंडेक्स, उनकी नींद की अवधि और उनके द्वारा लिए जाने वाले टोटल कैलोरी इंटेक के आधार पर किया गया।
अध्ययन में क्या पाया  
हर्शे स्थित पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसीन में साइकिएट्री के प्रोफेसर एलेक्जेंड्रो वोगोंताज ने बताया कि भोजन में लगातार फैट कन्सम्प्शन का बढ़ना अलर्टनेस पर विपरीत असर डालता है। फिर वह हेल्दी व्यक्ति हो या मोटापे से रहित। किसी भी व्यक्ति में फैट का यह बड़ा हुआ स्तर दिन के समय उनींदेपन को बढ़ावा देता है। यह शोध 'जर्नल स्लीप" में प्रकाशित किया गया। इसके आधार पर यह देखा गया कि दिन में उनींदेपन का मुख्य कारण क्या होता है। जिसके निष्कर्ष के तहत शोधकर्ताओं का कहना है कि हाई फैट डाइट को कम करके अलर्टनेस बढ़ाई जा सकती है। जिसका न सिर्फ व्यक्ति की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है बल्कि उससे पब्लिक सेफ्टी भी होती है। यानी कि उनींदेपन की वजह से व्यक्ति को ट्रैफिक में गाड़ी चलाने में भी परेशानी हो सकती है, जिसके लिए अलर्टनेस जरूरी होती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें