मंगलवार, 29 अक्टूबर 2013

विटामिन 'डी" की कमी से बच्चों में एनीमिया का खतरा

बच्चों के शरीर में विटामिन 'डी" की कमी खतरनाक साबित हो सकती है। एक नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि बच्चों में लंबे समय तक विटामिन 'डी" की कमी बने रहना एनीमिया रोग का कारण बन सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि यदि ब्लड में विटामिन 'डी" का स्तर 30 नैनो ग्राम प्रति मिलीलीटर से कम है तो ऐसे में बच्चे के एनीमिया ग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि 30 नैनो ग्राम प्रति मिली लीटर से कम स्तर वाले बच्चों को सामान्य विटामिन 'डी" के स्तर वाले बच्चों की तुलना में दोगुना खतरा ज्यादा था।

क्या पाया
जिन बच्चों को एनीमिया होने का खतरा था उनके ब्लड में विटामिन 'डी" की मात्रा 20 नैनो ग्राम प्रति मिली लीटर पाई गई। इससे पहले भी कई अध्ययनों में विटामिन 'डी" और एनीमिया के बीच संबंध पाया जा चुका है। यह भी पता चला है कि विटामिन 'डी" की कमी रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन पर भी असर डालता है।
रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन कम होने पर इम्यून सिस्टम पर विपरीत असर पड़ता है। शोध के दौरान गहरे रंग की त्वचा वाले बच्चों की तुलना में गोरी त्वचा वाले बच्चों में विटामिन 'डी" की कमी ज्यादा पाई गई। शोध के आधार पर कहा गया कि त्वचा के रंग में अंतर विटामिन 'डी" कमी कमी और एनीमिया दोनों का कारण बन सकता है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें