डाइटिंग की पूरी तैयारी कर ली और उसका ईमानदारी से पालन भी करने लगे। लेकिन आपकी कोई फेवरेट डिश या चॉकलेट जैसी चीजें सामने आया आपका मन डगमगाना स्वाभाविक है। ऐसे में कुछ बातों को ध्यान में रखें तो डाइटिंग का पालन पूरी ईमानदारी से कर पाएंगे। बढ़ते मोटापे के कारण आप अपने पसंदीदा कपड़े पहन नहीं पा रहे। लोगों की तरह-तरह की नसीहतों के बाद आपने डाइटिंग का प्रण लिया लेकिन आपकी कोई फेवरेट चीज सामने आई नहीं कि मन ललचा गया। ऐसे में सारी डाइटिंग वहीं धरी की धरी रह जाएगी और आपकी मेहनत यूं ही जाया हो जाएगी। कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो मन अपने लक्ष्य से भटकेगा नहीं और डाइटिंग भी पूरी हो जाएगी।
सूची बना लें
डाइटिंग शुरू करने से पहले उन चीजों की लिस्ट बना लें, जिनके प्रति आप सबसे अध्ािक आकर्षित होते हैं। इसमें शुगर के अलग-अलग प्रकारों और अन्य स्रोतों को भी नोट करें, चाहे वह नेचरल तरीके से ले रहे हों या प्रोसेस्ड रूप में। इस लिस्ट में उस चीज को ढूंढे जो आपको सबसे अध्ािक ललचाती है, इससे आप अनहेल्दी खाने से बच जाएंगे।
खरीदें नहीं
ऐसी चीजें बाजार से खरीद कर न लाएं जो आपकी डाइटिंग के आड़े आ रही हो। यदि आप घर पर केवल साबुत अनाज, फल और सब्जियों जैसी चीजें ही रखेंगे तो फिर उन चीजों को खाने की इच्छा कम होगी, जो मोटापे को बढ़ावा देती हैं।
पिएं भी सेहतमंद
बीयर और वाइन जैसी चीजों की जगह ताजे नींबू का रस, ताजा फलों के जूस या फिर पानी को प्राथमिकता दें। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और टॉक्सिन बाहर निकालता है। जब भी कुछ अनहेल्दी खाने को मन ललचाए तो पानी पी लें इससे पेट भरा महसूस होगा। डाइटिंग को सफल बनाने के लिए अपने आपको प्रोत्साहित करना भी जरूरी होता है। जैसे ही आपकी फेवरेट चीज आपके आंखों के सामने आए तो उन कपड़ों के बारे में सोचें, जिन्हें आप हमेशा पहनना चाहते थे। उन अच्छी चीजों के बारे में सोचें, जिन्हें आप फिट होने के बाद करना चाहते थे। कई बार लोग बोरियत के कारण भी ऐसी चीजें खा लेते हैं जो अनहेल्दी होता है। अपने आपको किसी न किसी एक्टिविटी में व्यस्त रखें इससे आपका डाइट प्लान फेल होने से बच जाएगा।
पूरी नींद लें
नींद के समय में कोई कटौती न करें। इससे आपके खानपान पर प्रभाव पड़ सकता है। नींद की कमी के कारण भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलीन का स्तर बढ़ जाता है और ऐसे में भूख ज्यादा लगती है। इससे जी-ललचाने वाले भोजन की ओर आकर्षण बढ़ेगा और डाइटिंग प्रभावित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें