शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

स्ट्रोक को पहचान लेगा पोर्टेबल गैजेट

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा पोर्टेबल गैजेट प्रस्तुत किया है जो सिर्फ आई मूवमेंट के आधार पर ही स्ट्रोक्स को पहचानने में मदद कर सकता है। एक अमेरिकी अध्ययन में इसकी पुष्टि हुई है। एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ यह आई मूवमेंट के आधार पर सफलतापूर्वक स्ट्रोक का पता कर सकता है। जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के आधार पर यह बात कही गई है।
प्रमुख शोधकर्ता डेविड न्यूमैन-टोकेर ने बताया कि इस डिवाइस के उपयोग से यह जाना जा सकता है कि किसमें स्ट्रोक की संभावना है और किसमें नहीं। 'जर्नल स्ट्रोक" में प्रकाशित इस खबर में कहा गया है कि अभी तक स्ट्रोक के लक्षणों की सही पहचान न हो पाने के कारण हजारों मिलियन डॉलर के खर्चे के बावजूद हजारों में से कई जिंदगियों को नहीं बचाया जा सका। फिलहाल इस डिवाइस के प्रयोग जारी हैं, इसके पूरी तरह से सफल रहने पर स्ट्रोक को समय पूर्व पहचानने में काफी आसानी होगी और मरीज का इलाज भी हो जाएगा। इस डिवाइस के प्रयोग के बाद न्यूमैन ने कहा कि यह डिवाइस एक दिन इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम के बराबर होगी।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें