कॉफी पीने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा 20 फीसद तक कम हो जाता है। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा किया गया है। ब्रिटिश अखबार 'डेली मेल" में प्रकाशित नए शोध में बताया गया है कि ज्यादा कॉफी पीने वालों को ट्यूमर होने का खतरा उन लोगों के मुकाबले काफी कम होता है, जो लोग या तो कॉफी पीते ही नहीं या कॉफी का बहुत ही कम सेवन करते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया कि कॉफी, प्रोस्टेट कैंसर जैसे धीमे बढ़ने वाले कैंसर के लिए तो असरदार है लेकिन तेजी से बढ़ने वाले अन्य कैंसर के प्रकारों पर यह कम प्रभावकारी होती है। यह रिसर्च 'एनल ऑफ ऑन्कॉलोजी" में प्रकाशित हुई है।
कुछ विरोधाभास भी
हालांकि इस शोध को लेकर कुछ विरोधाभास भी हैं क्योंकि इसमें रोजाना कॉफी की मात्रा का सेवन छह कप करना बताया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कॉफी में पाया जाने वाला रसायन कैंसर के
ट्यूमर को खत्म करने में कारगर होता है इसलिए यदि इसे अधिक मात्रा में भी पीया जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता।
पूर्व अध्ययनों के परिणाम भी सकारात्मक
इस शोध के तहत यह भी बताया गया है कि पूर्व में अमेरिका और कई जगहों पर कॉफी को लेकर हुए शोध के परिणाम काफी सकारात्मक पाए गए हैं, उनमें भी कॉफी को ट्यूमर की वृद्धि रोकने के लिए अचूक असरकारक बताया था। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की अन्य जानकारी के लिए आगे भी शोध किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें