गुरुवार, 7 मई 2015

पुराने दर्द के लिए जिम्मेदार रसायन की खोज। Find chemicals responsible for chronic pain.

 अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पुराने दर्द के उभरने के लिए जिम्मेदार रसायन को ढूंढ़ने का दावा किया है। टेक्सास विश्वविद्यालय के श्ाोधकर्ताओं के मुताबिक डोपामाइन लंबे समय से चले आ रहे दर्द को बढ़ाता है। विवि के एसोसिएट प्रोफेसर टेड प्राइस ने बताया कि ताजा अध्ययन से पुराने दर्द को बनाए रखने में डोपामाइन की भूमिका का पता चला है। उनके मुताबिक इस खुलासे से इस तरह के दर्द से निपटने को लेकर पहले से कारगर दवाइयां बनाई जा सकती हैं। वैज्ञानिकों ने चुहिया पर किए गए श्ाोध में दर्द के मस्तिष्क से रीढ़ की हड्डी तक पहुंचने की प्रक्रिया का विश्लेषण्ा किया। उन्होंने पाया कि ए11 नामक न्यूरॉन के समूह को हटाने से पुराने दर्द में काफी हद तक कमी दर्ज की गई। डोपामाइन ए11 में ही जमा रहता है। श्ाोधकर्ताओं के मुताबिक जख्म होने की स्थिति में रीढ़ की हड्डी तक दर्द का संकेत बिजली की तर्ज पर प्रवाहित होता है। यहां से अन्य कोश्ािकाओं तक इसके संकेत भेजे जाते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें