वैज्ञानिकों ने दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने की दिशा में अहम सफलता हासिल की है। अमेरिका और चीन के वैज्ञानिकों ने उस अणु का पता लगाया है जो नई कोशिकाओं के निर्माण के लिए जिम्मेदार होता है। चूहों पर यह शोध सफल रहा है। नए शोध से पता चला है कि 'एमआईआर302-367" नामक अणु का इस्तेमाल करने पर वयस्क चूहों में नई कोशिकाओं का निर्माण करने की क्षमता फिर से पैदा हो जाती है। यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया के प्राध्यापक एडवर्ड मोरेसी के नेतृत्व में टेंपल यूनिवर्सिटी और चीन के फोर्थ मिलिट्री मेडिकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह शोध किया है। दरअसल, दिल का दौरा पड़ने पर हमारे हृदय का एक हिस्सा या कोशिका मर जाती है। चिकित्सा विज्ञान इस मृत कोशिका में फिर से जान फूंकने अथवा नए कोशिका का निर्माण करने में अब तक असफल रहा है। स्तनधारियों में चूहे ही एकमात्र ऐसे जीव हैं जो अपने जन्म के छह दिन तक नई कोशिकाओं का निर्माण करने में सक्षम होते हैं। हालांकि उम्र बढ़ने पर वे भी नई कोशिका का निर्माण नहीं कर पाते।
--------------------------------------
Dharmendra Singh movetonature.blogspot.com
--------------------------------------
Heart cells will be able to be produced again
Scientists have achieved significant success in reviving damaged cells of the heart. Scientists in the US and China have discovered the molecule that is responsible for the formation of new cells. This research on mice has been successful. New research has shown that using a molecule called "miR302-367" regenerates the ability to form new cells in adult mice. Under the leadership of Edward Moresey, a professor at the University of Pennsylvania and University of China, Scientists at Fourth Military Medical University have done this research. Actually, a part or cell of our heart dies when a heart attack occurs. Medical science has so far failed to revive or create a new cell in this dead cell. Mice are the only organisms in mammals capable of forming new cells up to six days after their birth. However, they are also unable to form new cells on aging.Dharmendra Singh movetonature.blogspot.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें