किसी से बात करने के दौरान न सिर्फ आपका पूरा बॉडी पॉश्चर महत्वपूर्ण होता है बल्कि आपके बोलने का टोन भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप सामने वाले से बेहतरीन तरीके से कैसे बात करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि नजदीक से बात करने के दौरान आपकी सांसों की दुर्गंध भी सामने वाले को परेशान कर सकती है और आपका इम्प्रेशन कम हो जाता है। इसके लिए बहुत जरूरी है सांसों को तरोताजा रखना। यह तरोताजगी सिर्फ आपके शरीर में उचित जल स्तर को बनाए रखने से आएगी। इसलिए जनाब, अब महंगे माउथवॉश की जरूरत नहीं है सिर्फ कुछ बातों का विशेष रूप में ध्यान रखिए...।
*ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं :
शरीर में जल का स्तर संतुलित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे सांसों की ताजगी को बनाए रखा जा सकता है, क्योंकि जब हमारे शरीर में जल का स्तर कम हो जाता है तो मुंह में लार का बनना कम हो जाता है। लार बनने से मुंह में पनपने वाले जीवाणु साफ होते रहते हैं, जिससे सांसों में बदबू नहीं पनपती।
* विटामिन 'सी" का सेवन :
संतरा या नीबू प्रजाति के रस वाले फलों में विटामिन 'सी" भरपूर मात्रा में पाई जाती है, तथा ये फल सांसों की बदबू दूर करने में बहुत मददगार होते हैं। विटामिन 'सी" को जीवाणुओं से लड़ने वाले पदार्थ के रूप में जाना जाता है। जो खट्टे पदार्थ ज्यादा नहीं खा सकते वे विटामिन 'सी" की गोलियां भी ले सकते हैं।
* सेब करता है मुंह की सफाई :
जब हम सेब को काटकर खाते हैं, तो हमारे मुंह में लार का स्राव तेजी से होता है। इससे हमारे मुंह की एक तरह से सफाई हो जाती है और सारे जीवाणु निकल जाते हैं। इसके बाद हमारी सांसों में बदबू पैदा नहीं होती।
* दालचीनी की चाय :
दालचीनी हमारी रसोई में मिलने वाला बेहद सामान्य मसाला है। खड़े गरम मसालों में शुमार दालचीनी की चाय पीने से मुंह से आने वाली बदबू से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें