गुरुवार, 20 फ़रवरी 2014

सर्दी की कंपकंपाहट भी बना सकती है स्लिम!

मेलबोर्न (प्रे)। अक्सर सर्दी के मारे कंपकंपाहट होती रहती है। मगर क्या आप जानते हंै कि जितनी ज्यादा सर्दी लगती है उतना ही शरीर से बॉडी फैट बर्न होता जाता है! जी हां, हाल ही में किए एक नए शोध में यह खुलासा किया गया है।
इस शोध में बताया गया है कि यह सब हॉर्मोन्स पर डिपेंड करता है कि वे कैसे सर्दी के दौरान शरीर रिस्पॉन्ड करता है। इस शोध में पाया गया कि सर्दियों में शिवरिंग होने के दौरान शरीर से विशेष प्रकार के हॉर्मोन्स का सिक्रिशन होता है जो ऑर्डिनरी व्हाइट फैट को जलाते हुए ब्राउन फैट में तब्दील कर देता है। यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के शोधकर्ताओं ने पाया कि ऑर्डिनरी व्हाइट फैट जिसमें प्रारंभिक तौर पर एक्सेस कैलोरी स्टोर रहती है वहीं ब्राउन फैट एक्चुअली बॉडी की कैलोरी बर्न होने के दौरान सक्रिय होता है।
इस शोध के नतीजों के लिए सर्दी के दौरान वॉलेन्टियर्स के ब्लड सेंपल्स चेक किए गए। शोधकर्ताओं ने पाया कि ठंड के दौरान इरसिन और एफजीएफ21 हार्मोन्स का सिक्रिशन पाया गया। इरसिन का सिक्रिशन शिवरिंग मसल्स से होता है जबकि एफजीएफ21 का एक्टिवेटेड ब्राउन फैट से। इसके अलावा ली ने अमेरिका स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) में जाकर सर्वे भी किया।
यह शोध पूर्व में किए गए उस शोध के आधार पर किया गया जिसमें कहा गया था कि वे लोग जो लोग दुबले-पतले होते हैं उनमें ब्राउन फैट ज्यादा होता है जबकि ओवरवेट लोगों में यह बहुत कम होता है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें