गुरुवार, 20 फ़रवरी 2014

ताली बजाने से बेहतर होती है सेहत

अगर हम कहें कि ताली बजाने से स्वास्थ्य को लाभ होता है तो यह मजाक लगता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि यह बिल्कुल सही है और लाभदायक भी है। सरल शब्दों में हम कह सकते हैं कि ताली बजाते हुए दो हाथों की आवाज सुबह के संगीत की तुलना में अधिक प्रभावशाली होती है। आमतौर पर हम किसी को खुश करने या फिर प्रोत्साहित करने के लिए ताली बजाते हैं। खुश और उत्साहित होने पर भी हम ताली बजाते हैं। बहुत से लोग गाते हुए भी ताली बजाते हैं। ताली बजाने में मजा आता है, इसलिए बच्चे ताली बजाना पसंद करते हैं। आइए, देखें कि किस प्रकार ताली बजाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
ताली बजान से हाथों के सारे बिंदु दब जाते हैं और धीरे-धीरे शरीर में व्याप्त रोगों का सुधार होता है।
1. ताली बजाने से आपको हृदय रोग और अस्थमा संबंधित समस्याओं से राहत पाने में बहुत मदद मिलती है।
2. हृदय, लिवर, फेफड़ों आदि से जुड़ी नसों के लिए यह बहुत मददगार साबित होता है। अगर आप ताली बजाते हैं तो नसों को बेहतर कार्य करने में मदद मिलती है।
3. इससे आप बेहतर और अधिक आराम महसूस करेंगे।
4. यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है क्योंकि यह आपके शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को मजबूत करता है। ये किसी भी बीमारी से आपके शरीर की रक्षा करते हैं।
5. यह बच्चों में कौशल बढ़ाने और अकादमिक प्रदर्शन को सुधारने में मदद करता है।
6. ताली बजाने से रक्त संचरण बढ़ता है और नसों तथा धमनियों से खराब कोलेस्ट्रॉल सहित सारे अवरोध हट जाते हैं।
7. अगर आप एक दिन में 1500 बार ताली बजाते हैं तो आप स्वस्थ रहेंगे।
 8. हाथ से ताली बजाने से बच्चों का हस्त कौशल सुधरता है, जिससे उनकी लिखावट साफ हो सकती है, वे बेहतर लिख सकते हैं और स्पेलिंग संबंधी गलतियां कम होती हैं।
9. हर रोज भोजन करने के बाद कुछ देर के लिए ताली बजाएं। इससे आप गर्मी महसूस करेंगे तथा आपके हाथों और पैरों पर पसीना भी आ सकता है।
 10. अच्छे परिणाम पाने के लिए ताली बजाने से पहले हथेलियों पर नारियल या सरसों का तेल लगाना चाहिए ताकि यह शरीर में अवशोषित हो जाए।
 11. हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, डिप्रेशन, अस्थमा, जुकाम, गठिया, सिरदर्द, अनिद्रा और बालों का झड़ना आदि बीमारियों का इलाज ताली बजाने से किया जा सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें