शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

आसान नहीं था पार्क में क्रिकेट बंद कराना


30 मार्च 2018ः  विधायक कॉलोनी स्थित सीनियर सिटीजन पार्क को कुछ लोगों ने खेद मैदान बना रखा था। दिनभर क्रिकेट सहित अन्य खेल खेले जाते थे। इस कारण पार्क का सौंदर्यीकरण कराना मुश्किल हो रहा था। इस संबंध में जब पुलिस में  शिकायत की गई उसने कार्रवाई के बजाय मामले को टरकाने की कोशिश की। अलबत्ता, मामला जब वरिष्ठ जनों के संज्ञान में लाया गया तो पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर नितिन श्रीवास्तव जी, शैल सुंदर जी और शैल रावत सहित कुछ साथियों ने सराहनीय पहल की। इसी का नतीजा है कि पार्क को एेसे खेल से मुक्त कराया जा सका, जिससे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचता हो।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें