| 23 फरवरी 2018ः आज के दिन ही विधायक कॉलोनी को हराभरा बनाने की शुरुआत हुई। जीडीए से न केवल पौधे मंगवाए गए बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी मंगलवाए गए। तथाकथित कुछ लोगों के अहंकार के चलते छद्म एसोसिएशन से नाता खत्म कर कॉलोनी के विकास की बागडोर आम लोगों ने अपने हाथ में ले ली। अमरूद, जामुन, नीम के साथ ही अनेक प्रकार के पौधे गली नंबर पांच में रोपे गए। इस दौरान गली नंबर पांच के साथियों के साथ ही गार्डों ने भी महती भूमिका अदा की। पौधे तो 23 फरवरी को ही आ गए थे, मगर इनको लगाया गया 24 फरवरी को। विधायक कॉलोनी को हरा-भरा बनाने की शुरुआत में जीडीए के अधिकारी शशि भारती और सुधीर सिंह की महती भूमिका रही। सुधीर सिंह ने किसी भी प्रकार से व्यवस्था कर मुझे ट्री गार्ड दिवाए और मनमर्जी के पौधे भी नर्सरी से दिए। ट्री गार्ड लाने में ब्रजेश गार्ड के साथ ही कवाड़ी का काम करने वाले साथियों ने मदद की। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें