रविवार, 1 दिसंबर 2013

मेकअप के साथ भी नेचरल लुक

किसी भी पार्टी या फंक्शन में जाने से पहले आप मेकअप तो जरूर करती होंगी और मेकअप को भी इतना संभलकर लगाती होंगी कि जिससे किसी को पता ना चले कि आपने मेकअप किया भी है या नहीं। अगर मेकअप अप्लाई करने के बाद भी आप अपने चेहरे पर नेचरल लुक चाहती हैं तो आपको मिनरल या एयरब्रश मेकअप को ट्राइ करना चाहिए।
मिनरल मेकअप
इस मेकअप में यूज किए जाने वाले कॉस्मेटिक्स प्योर मिनरल होते हैं और इनमें किसी भी तरह का कोई ऑयल या वैक्स मिक्स नहीं होता है। इसके कॉस्मेटिक्स में ऑर्गेनिक प्लांट्स के एक्सट्रैक्ट्स होते हैं, जो त्वचा के रोमछिद्रों को बंद नहीं होने देता और चेहरा प्राकृतिक रूप से चमकता रहता है।
त्वचा का प्रकार
मिनरल मेकअप ड्राइ और डिहाइड्रेटेड स्किन के लिए बेहतर होता है।
प्रभाव: स्किन पर नेचरल ग्लो और शाइन आता है। मिनरल मेकअप नेचरल लुक देता है, इससे जल्दी पता नहीं चलता कि आपने मेकअप किया भी है या नहीं।
समय : यह मेकअप 24 घंटे तक स्किन पर रेसिस्ट कर सकता है।
मौसम : इसे विंटर्स में ज्यादा प्रिफर किया जाता है क्योंकि इस सीजन में पसीना कम आता है।
घर पर करें इसे : अगर आप किसी शादी या पार्टी में जा रही हैं और आपके पास पार्लर जाने का टाइम ना हो तो आप इस मिनरल मेकअप को घर पर भी कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास सभी मिनरल कॉस्मेटिक्स होने चाहिए। जानिए कि इसे घर पर कैसे करें।
पहले करें सफाई
मेकअप अप्लाई करने से पहले फेस को क्लीन करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए एक अच्छा डीप-क्लीनजिंग मास्क का यूज करें। अगर आपकी स्किन ऑयली या सेंसिटिव है, तो उसे एक्सफोलिएट ना करें क्योंकि इससे आपकी स्किन पर बैक्टीरिया फैल सकते हैं।
नमी दें
किसी भी मेकअप को अप्लाई करने से पहले स्किन को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। त्वचा पर डार्क और पैचेस नजर न आएं उसके लिए भी मॉइश्चराइजेशन जरूरी होता है। यह ऑयली और ड्राइ स्किन को स्मूद बनाता है।
 पतली परत लगाएं
मिनरल मेकअप को थिन लेयर्स में लगाना चाहिए। इससे स्किन प्लेन लगेगी मिनरल मेकअप के लिए दो लेयर्स काफी होती हैं।
स्किन टोन से मैच करता हुआ 
ऐसा फाउंडेशन सिलेक्ट करें जो आपकी स्किन टोन से मैच करता हो। मेच्योर स्किन पर न्यूटल कलर्स फ्रेश लुक देते हैं।
मौके के अनुसार
आप मौके के अनुसार आई शैडो कलर को चूज करें। ये आई शैडो आराम से लग जाते हैं। आप थोड़ी क्रिएटिव होकर मिनरल मेकअप कलर्स को मिक्स मैच करके नए कलर्स भी बना सकती हैं।
हाइलाइट करें
ब्लश में कलर लगाकर गालों पर लाइट और फेदरी स्ट्रोक्स दें।
एकसमान स्किन टोन
शिमर को पाउडर ब्रश के साथ अप्लाई करें। इसे फेस, नेक और चेस्ट एरिया पर लगाएं, जिससे सब जगह आपकी स्किन टोन एक जैसा लगे।
फिनिंश टच
ये स्टेप आपके मेकअप को पूरी तरह कंप्लीट करेगा। सेटिंग पाउडर को ब्रश के यूज से पूरे चेहरे पर लगाएं, इससे आपके मेकअप को फिनिशिंग लुक मिलेगा और जो भी फाइन लाइंस होंगी वो ब्लेंड हो जाएंगी। गालों, नाक, माथे पर खास ध्यान दें। अंत में लिप्सटिक और लिप लाइन लगाएं।
एअरब्रश मेकअप
यह मेकअप ब्रश, स्पॉन्ज या फिंगर्स से अप्लाई नहीं किया जाता है बल्कि इसमें एयरब्रश का यूज किया जाता है। यह मेकअप दुल्हनों को करने के लिए ज्यादा बेहतर माना जाता है। इस मेकअप से पूरे चेहरे पर स्मूदनेस और एकसमान लुक आता है।
त्वचा का प्रकार : एयरब्रश मेकअप सभी तरह की स्किन पर अच्छा रहता है। ऑयली स्किन वाले इसे ज्यादा प्रिफर करें।
प्रभाव : इसका बेस फाइन होता है इसलिए ये नेचरल और डिफरेंट लुक देता है। इससे चेहरे पर चमक बनी रहती है।
समय : ये मेकअप भी 24 घंटे तक खराब नहीं होता है।
मौसम : एयरब्रश मेकअप गर्मियों के लिए बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि इस सीजन में पसीना ज्यादा आता है लेकिन एयरब्रश से मेकअप खराब नहीं होता।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें