सर्दियों के मौसम में खानपान के ढेरों विकल्प हैं लेकिन बात जब फलों की हो तो इस मौसम का राजा तो अमरूद ही है। इसकी वजह सस्ते और स्वादिष्ट फल के रूप में इसकी पहचान नहीं है बल्कि सेहत के लिहाज से इसके गुण हैं।
अमरूद न सिर्फ कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर है बल्कि सेहत से जुड़े कई रोगों से दूर रखने में भी मददगार है।
फर्टिलिटी बढ़ाता है
इसमें फोलेट की अच्छी मात्रा है, जिससे यह महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाता है। मां बनने की चाहत रखने वाली महिलाओं को नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।
विटामिन 'सी" से भरपूर
आपको जानकर अचरज होगा कि अमरूद में संतरे के मुकाबले चार गुना अधिक विटामिन 'सी" होता है। विटामिन 'सी" में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं और कैंसर से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।
ब्लड प्रेशर ठीक रखता है
अमरूद में मौजूद पोटेशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर का संतुलन बना रहता है। इसके अलावा, यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
अमरूद के सेवन से खून में शुगर का स्तर कम होता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं, जो शुगर पचाने और इंसुलिन बढ़ाने में मदद करते हैं।
थायरॉइड में फायदेमंद
अमरूद में आयोडीन अच्छी मात्रा में होता है जिससे थायरॉइड की समस्या में आराम मिलता है। इससे शरीर का हार्मोनल संतुलन बना रहता है।
दिमाग तेज करता है
अमरूद में विटामिन 'बी" भी भरपूर मात्रा में है। साथ ही इसमें नायसिन भी है जो रक्तसंचार बढ़ाता है, जिससे दिमाग तेजी से काम करता है। इसके अलावा पायरीडॉक्सिन नामक तत्व दिमाग और नसों के लिए फायदेमंद है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
गुलाबी अमरूद में लाइकोपीन टमाटर से दोगुनी मात्रा में होता है जो त्वचा का अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाव करता है और त्वचा के कैंसर से बचाता है।
कब्ज में रामबाण
जिन्हें कब्ज की शिकायत है उनके लिए तो अमरूद रामबाण है। अगर एक अमरूद रोज खाया जाए तो कब्ज का कब्जा काफूर हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें