गर्दन के सामने वाले हिस्से में एक ग्रंथि होती है, जिसा थायराइड कहते हैं। इससे एक हार्मोन निकलता है, जिसे थायराइड हार्मोन कहते हैं। इस हार्मोन से ही शरीर के अंगों की क्रियाएं निंयत्रित होतीं हैं।आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं में थायराइड की बीमारी आमसी हो गई है। थायराइड तीन तरह के होते हैं, लेकिन इनमें से सबसे आम है हाइपोथायराइडिज्म। इसकी जानकारी रक्त जांच के बाद ही हो पाती है।
लक्षण: जब आप थोड़ासा काम करते ही ज्यादा थकान महसूस करने लगें। वजन अचानक बढ़ने लगे और त्वचा व बालों में रूखापन आने लगे। इसके साथ ही आप अवसाद से ग्रस्त होने लगें तो समझ लीजिए कि यह थायराइड के लक्षण हैं।
बचाव: कैफीन व शुगर की मात्रा कम कर दें। ऐसे खा पदार्थों की मात्रा भी घटा दें, जो शुगर की तरह काम करते हैं। खाने में प्रोटीन बढ़ाएं। प्रोटीन ही थायराइड हार्मोन को ढोकर टिश्यूज तक पहुंचाते हैं। प्रोटीन की मात्रा बढ़ाकर थायराइड की कार्यप्रणाली को सामान्य किया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें