सोमवार, 2 दिसंबर 2013

दांतों को बचाएं इनसे...

आपकी मुस्कान न सिर्फ खुशियां बांटने का जरिया है बल्कि यह आपके व्यक्तित्व का भी हिस्सा है। ऐसे में अगर उस मुस्कान के भीतर चमचमाते दांतों की जगह पीले और कमजोर दांत झांकते नजर आएं तो आपका फर्स्ट इम्प्रेशन अपनेआप में लास्ट इम्प्रेशन होगा।
रोजमर्रा में आप जो डाइट लेते हैं उनमें से कई चीजें दांतों की चमक पर ग्रहण लगाने के लिए काफी हैं। जानिए ऐसी ही पांच डाइट के बारे में जिनका अधिक सेवन आपके दांतों की सफेदी पर हमला बोलता है।
चाय और कॉफी
चाय और कॉफी की चुस्कियां आपको तरोताजा जरूर करती हैं लेकिन इनका अधिक सेवन आपके दांतों की चमक को धूमिल कर सकता है। इनमें क्रोमोजेन नामक तत्व अधिक मात्रा में है, जो दांतों के पीलेपन के लिए जिम्मेदार है।
इससे बचाव के लिए आप ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करें या फिर चाय- कॉफी के कुछ समय बाद शुगर फ्री च्युंगम लें।
रेड और व्हाइट वाइन
भले ही कई शोधों में वाइन के फायदों पर कई बार चर्चा हो चुकी हो पर दांतों के मामले में इनके नुकसान की अनदेखी नहीं की जा सकती । रेड वाइन और व्हाइट वाइन में कई प्रकार के ऐसे एसिड हैं जिनमें क्रोमोजेन अधिक मात्रा में है। ऐसे में इनके सेवन से दांतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
 तेज मसाले
अक्सर खाने में स्वाद और सुगंध के लिए हल्दी, लाल मिर्च जैसे कई गरम मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इनके सेवन से भी दांतों की सफेदी कम होती है। ऐसे में जरूरी है कि रोज खाने के बाद ब्रश करने को अपनी आदत बना लें।
 सॉस और विनेगार 
टोमैटो सॉस हो या फिर व्हाइट विनेगार, इनका बहुत अधिक सेवन दांतों की चमक पर दाग लगाने के लिए काफी है। इनमें एसिड व नमक अधिक मात्रा में हैं जो दांतों की कोटिंग को कमजोर करते हैं।
कैंडी और आइसक्रीम
कैंडी और आइसक्रीम का मोह तो आप किसी भी मौसम में छोड़ नहीं पाते हैं। लेकिन इनमें मौजूद आर्टिफिशियल स्वीटनर और कलरिंग केमिकल दांतों के लिए किसी जहर से कम नहीं हैं।
अधिक मीठा
ज्यादा मीठा खाने वालों के दांत भी कमजोर होने लगते हैं। अधिक शकर हडि्डयों को कमजोर करती है। मीठा खाना ही हो तो शकर की जगह गुड़ का प्रयोग करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें