हाल ही में हुए शोध में सामने आया है कि मछली खाने से आपकी उम्र में बढोत्तरी हो सकती है।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में यह माना है एक जो लोग हफ्ते में दो बार मछली का सेवन करते हैं उनकी उम्र दो साल और बढ़ जाती है।इतना ही नहीं, मछली में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन अगर उम्र बढ़ने के साथ-साथ कर रहे हैं तो दिल के रोगों से मरने का खतरा 35 प्रतिशत कम होता है और अधिक जिंदा रहने की संभावना 27 प्रतिशत बढ़ जाती है।
शोधकर्ता डैरियश मोज़ाफैरियन ने बताया, 'हमने शोध में पाया कि रक्त में ओमेगा 3 का स्तर अधिक रहता है तो दिल की सेहत बनी रहता ही और उम्र बढ़ने के साथ-साथ जीवनकाल भी बढ़ता है। हफ्ते में अगर दो भार भी डाइट में मछली लें तो आपकी उम्र 2.2 साल और बढ़ सकती है।'
इस शोध में 2,700 लोगों की सेहत और खानपान पर अध्ययन किया गया जिसका पूरा विवरण 'एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन' जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें