रविवार, 1 दिसंबर 2013

जायफल से पाएं त्वचा की रौनक

जायफल को खाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इससे ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाया जा सकता है बल्कि कई छोटी-मोटी समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। आयुर्वेद में जायफल का बहुत महत्व है। जायफल आपकी पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है। क्या आप जानते हैं जायफल त्वचा के लिए भी बहुत मफीद है।
त्वचा पर निखार के लिए जायफल का उपयोग किया जाता है। जायफल का प्रयोग त्वचा के लिए कैसे करें। यह भी जानना जरूरी है कि क्या सचमुच जायफल लाभकारी है त्वचा के लिए। आइए जानें जायफल त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है।

  •  जायफल के इस्तेमाल से त्वचा पर पड़ने वाली झाइयों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
  •  त्वचा पर पड़ने वाले दाग-धब्बों से भी निजात पाई जा सकती है।
  •  यदि आप आंखों के नीचे के काले घेरों से परेशान हैं तो जायफल आपकी मदद कर सकता है। यह इन्हें तो मिटाता ही है, आंखों की रोशनी भी तेज करता है।
  •  धूप में या फिर उम्र के साथ चेहरे और शरीर के विभिन्ना हिस्सों में झुर्रियां पड़ जाती हैं। यदि आप चाहते हैं कि झुर्रियां चेहरे और त्वचा पर ना पड़े तो आपको जायफल का इस्तेमाल करना चाहिए।

 जायफल का उपयोग
चेहरे पर या फिर अन्य जगह त्वचा पर पड़ी झाइयों को हटाने के लिए जायफल को पानी के साथ पत्थर पर चंदन की तरह घिसना चाहिए। घिसने के बाद इसका लेप झाइयों पर लगाएं, इससे आपकी त्वचा में निखार भी आएगा और झाइयों से निजात भी मिलेगी।

  •  चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए जायफल को पीसकर उसका लेप एक महीने तक नियमित लगाएंगे तो झुर्रियों से निजात मिल जाएगी।
  •  आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए रात को सोते समय रोजाना जायफल का लेप लगाएं और सूखने पर इसे धो लें। कुछ समय बाद काले घेरे खुद-ब-खुद हट जाएंगे।
  • अनिद्रा का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और इसका त्वचा पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। अनिद्रा को दूर करने के लिए रोजाना जायफल का लेप कपाल पर लगाना चाहिए। कुछ दिनों तक ऐसा करने से अनिद्रा की शिकायत दूर होगी और त्वचा तरोताजा रहेगी।
  •  कई बार त्वचा पर कुछ चोट के निशान रह जाते हैं तो कई बार त्वचा पर नील और इसी तरह के दाग पड़ जाते हैं।  यदि आप इस तरह के दाग से निजात पाना चाहते हैं तो जायफल का पावडर सरसों के तेल मिलाकर मालिश करें। जहां भी आपकी त्वचा पर ऐसे निशान हैं रोजाना मालिश से कुछ ही समय में वे हल्के होने लगेंगे। जायफल की मालिश से रक्त का संचार भी तेज होगा और शरीर में चुस्ती-फुर्ती भी बनी रहेगी।
  • आप चाहे तो जायफल के लेप के बजाय जायफल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  •  जायफल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक नुस्खा है, लेकिन त्वचा की कौन-सी समस्या में और किस प्रकार जायफल का प्रयोग करना है यह जान लेना बेहद जरूरी है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें