कॉमन कोल्ड की कोई स्थाई चिकित्सा नहीं है। यह समस्या आमतौर पर तीन-चार दिनों में स्वत: ठीक हो जाती है, लेकिन ठंड छाती में बैठ जाए तो गंभीर परिणाम दे सकती है। इसलिए कॉमन कोल्ड में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए कुछ उपचार को अपनाने में कोई बुराई नहीं है। जुकाम के दौरान लोगों को सिर व शरीर में दर्द व भारीपन महसूस होता है, जिसकी वजह से कई परेशानी होती है।कॉमन कोल्ड की चिकित्सा का अर्थ दवाओं का सेवन करना नहीं है। आप चाहें तो घर पर कुछ खास नुस्खों के जरिए जुकाम को कम कर सकते हैं। ज्यादातर लोग जुकाम के दौरान दवा लेने से बचते हैं, क्योंकि यह दवाएं नाक से निकलने वाले द्रव्य को रोक देती है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में बिना डॉक्टर से पूछे कोई भी दवा नुकसान कर सकती है।एंटी एलर्जिक होने के कारण इन दवाओं से ड्रायनेस व सुस्ती आ जाती है। साथ ही नाक सूख जाने से कभी-कभी दिक्कत भी हो सकती है। सिर में भारीपन व दर्द की शिकायत होती है जो गंभीर समस्या का कारण बन जाती है।
जानें, कॉमन कोल्ड की समस्या से बचने के लिए किस तरह की चिकित्सा का प्रयोग करना चाहिए
नाक साफ करें
जुकाम के दौरान जरूरी है कि नाक से निकलने वाले द्रव्य को रोका ना जाए। समय-समय पर सही तरीके से नाक की सफाई करें। इससे अंदर जमा कफ नाक के रास्ते बाहर आ जाता है और आपको हल्का महसूस होता है। अगर द्रव्य को निकलने से रोका जाए तो यह सिर में वापस चला जाता है जो कि परेशानी का कारण बन सकता है। नाक साफ करने के बाद हाथ धोना न भूलें।
पानी की कमी न हो दें
आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि जुकाम होने पर पानी या किसी तरल पदार्थ के सेवन का मन नहीं करता। ऐसे में जुकाम की समस्या और बढ़ जाती है। जुकाम के दौरान मन ना करने पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में गर्म पानी पीते रहें। इसके साथ ही अन्य लिक्विड भी लेते रहें, इससे आराम मिलेगा। गर्म पानी, सूप, हल्दी मिला दूध, काली चाय आदि का सेवन कफ ढीला करने में मदद करता है। वहीं कैफीन और अल्कोहल का सेवन न करें, क्योंकि इससे यूरीन अधिक होती है और शरीर का फ्लूएड कम होता है।
मसालेदार भोजन
भारतीय मसालों से बने तीखे भोजन का सेवन जुकाम की समस्या में मददगार साबित हो सकता है। अत्यधिक ठंड और कफ से जकड़न की राहत के लिए मसाले से भरपूर डाइट काफी फायदेमंद हो सकती है। इस दौरान मीट, डेयरी उत्पाद और तले हुए भोजन से दूरी बरतना भी उतनी ही जरूरी है।
गरारे करें
गले में दर्द की समस्या के कारण्ा कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक ग्लास गरम पानी में चुटकी भर नमक, चुटकी भर खाने का सोडा मिलाकर दिन में दो बार तथा सोते समय गरारे करने से गले की खराश में आराम मिलता है।
विटामिन का सेवन
जुकाम के दौरान विटामिन ए, सी और ई से भरपूर डाइट कफ और जुकाम के संक्रमण को खत्म करने और आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन सी, एक एंटी इंफेक्टिव विटामिन है, जो सर्दी के उपचार में काफी लाभदायक है। एक ग्लास गर्म पानी में नीबू के रस के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी काफी फायदा होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें