वेस्ट कोट या शॉर्ट जैकेट सिर्फ पुरुषों के 3 पीस सूट तक ही सीमित नहीं है। गर्ल्स अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी इन्हें कैरी कर सकती हैं फिर चाहे वो साड़ी हो, सलवार-कमीज हो या लहंगा...एक परफेक्ट लुक के लिए सही जैकेट का सेलेक्शन बहुत जरूरी है।
यूं तो ये वेस्ट कोट्स कोटी का ही मॉडर्न वर्जन है मगर इनकी डिजाइन्स और पहनने के तरीकों में काफी बदलाव हुए हैं। लेकिन ठीक से कैरी ना कर पाने पर आपका लुक पूरी तरह बिगड़ सकता है। जरूरी है कि इनकी स्टाइल्स और पहनने के तरीकों पर पूरा ध्यान दिया जाए।
इन टिप्स को फॉलो कर आपको एक परफेक्ट लुक मिल सकता है।
कई प्रकारों में उपलब्ध है जैकेट्स
इन एथनिक और एंबेलिश्ड जैकेट्स को तीन साइज में बांटा जा सकता है।
- लॉन्ग- यह जैकेट नी लेंथ की होती है। साड़ी और लहंगे को अगर कंटेम्पररी स्टाइल में कैरी करना चाहते हैं तो लॉन्ग जैकेट पहन सकती हैं।
- मीडियम- ये जैकेट थाई लेंथ की होती है। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल दोनों प्रकारों में मिलती हैं।
- शॉर्ट- ऐसे जैकेट ब्लाउज की लेंथ के बराबर या उससे बड़ी और छोटी भी हो सकती है। ये आउटफिट को काफी ट्रेडिशनल लुक देती है।
-किसके साथ पहनें कौन सा जैकेट ...
साड़ी
इसके साथ ब्लेजर या टेलर्ड जैकेट्स पहने जा सकते हैं। इसकी लेंथ आप अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं। याद रहे कि हेवी साड़ी के साथ लाइट एंब्रॉयडरी वाली जैकेट और लाइट साड़ी के साथ हेवी एंब्रॉयडरी वाली जैकेट सिलेक्ट करें नहीं तो आपका लुक मिस मैच लगेगा।
सूट
नॉर्मल सूट के अलावा जैकेट्स अनारकली सूट के साथ भी अच्छा लुक देती है। अपने आउटफिट के कलर के कॉन्ट्रास्ट में जैकेट सिलेक्ट करें। गोल्डन और सिल्वर एंब्रॉयडरी की जैकेट्स एक परफेक्ट च्वॉइस रहती है, क्योंकि ये हर किसी आउटफिट के साथ मैच हो जाती हैं।
लहंगा
इस ट्रेडिशनल आउटफिट को इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में कैरी करना है तो लहंगे के साथ लॉन्ग, मीडियम या शॉर्ट जैकेट ब्लाउज पहने जा सकते हैं। हैवी एंब्रॉयडरी वाले लहंगे को उसी प्रकार के हेवी जैकेट या कोट के साथ मैच करें।
कैजुअल
सिर्फ साड़ी, सूट या लहंगा ही नहीं अपनी फेवरेट ट्यूनिक या स्कर्ट के साथ भी आप इसे टीम अप कर सकती हैं। स्किनी जींस और सिंपल टॉप पर भी एक रिच फैब्रिक की एथनिक एंब्रॉयडरी वाली जैकेट पहनी जा सकती है। इस प्रकार की ड्रेसेज पर हर साइज की जैकेट आउटफिट को अच्छा लुक देगी।
एंब्रॉयड्री, कलर्स एंड फेब्रिक्स
ब्लैक एंड गोल्ड एक क्लासिक कॉम्बिनेशन है जो किसी भी आउटफिट को ईजिली कॉम्प्लिमेंट करेगा। ऑल-ओवर एंब्रॉयड्ररी या किसी पर्टिकुलर एरिया को भी फोकस करते हुए एंब्रॉयड्री जैसे बॉर्डर, कफ्स, कॉलर्स या वेस्ट पर, सेलेक्ट की जा सकती है।
- पेस्टेल और लाइट कलर के आउटफिट्स के साथ ह्वाइट और सिल्वर कॉम्बिनेशन के कोट्स ट्राइ करें।
- फेब्रिक्स में इन दिनों वेलवेट ट्रेंड में है लेकिन दूसरे ऑप्शंस में ब्रोकेड, सिल्क जैसे रिच फैब्रिक्स सिलेक्ट करें। प्रयोग के तौर पर निटेड कोट्स भी पसंद कर सकती हैं।
- स्टाइलिश कॉलर्स और डिफाइंड कलर में प्लेन जैकेट भी अच्छा लुक देगी।
- मेकअप बहुत लाउड ना रखें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें