लंबे समय तक जुकाम, खांसी, छींक और हल्का बुखार। ये लक्षण किसी बुखार या वायरल संक्रमण के हों ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार गंभीर समस्याओं के लक्षण जुकाम के रूप में नजर आते हैं और कई बार इसके कारणों का पता देर से चलता है। जानिए, ऐसे ही पांच गंभीर रोगों के बारे में जिनके लक्षण सर्दी-जुकाम के रूप में नजर आते हैं।बहरापन
सर्दी-जुकाम के दौरान ऊंचा सुनाई पड़ना बहुत सामान्य है, लेकिन लंबे समय तक सर्दी-जुकाम बहरेपन का भी संकेत हो सकता है। इस स्थिति में कान और मस्तिष्क के सिग्नल में अवरोध होते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के शोध में यह माना गया है। इस दौरान जुकाम के साथ-साथ कानों में सूजन और दबाव महसूस होता है।
फेफड़ों में संक्रमण
मेथिलिन रेजिस्टेंट स्टाफिलोकोकस ऑरस (एमआरएसए) नामक बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है, जिससे फेफड़े भी प्रभावित हो सकते हैं। आमतौर पर छोटे बच्चों को निमोनिया की स्थिति में यह संक्रमण तेजी से होता है, जो जानलेवा हो सकता है।
दिल की बीमारी
हृदय की मांसपेशियों के टिशूज् में होने वाली सूजन की स्थिति मायोकार्डिटिस कहलाती है, जो दिल के दौरे की वजह भी हो सकती है। इस स्थिति में सर्दी-जुकाम, बुखार और सीने व जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं।
दिमाग और लिवर में सूजन
दिमाग और लिवर में सूजन की एक स्थिति 'रेये सिंड्रोम" कहलाती है। इसका पुख्ता कारण तो अब तक खोजा नहीं जा सका है। यह बच्चों और किशोरों में जुकाम, बुखार, उल्टी, थकान आदि का कारण हो सकता है।
गर्भपात
गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक सर्दी-जुकाम व बुखार गर्भपात का कारण भी हो सकता है। इसके उपचार का सबसे सुरक्षित तरीका बचाव ही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें