मीठे का नाम सुनते ही अधिकांश लोगों के मुंह में पानी आ जाता है...और आए भी क्यों न, चीनी की मिठास का कोई जवाब ही नहीं है। आम लोग चीनी के बिना शायद अपनी जिंदगी की कल्पना भी न कर पाएं, लेकिन सेहत पर इसके दुष्प्रभावों को देखते हुए एक प्रमुख डच स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने इसे हमारे समय का सबसे खतरनाक नशा करार दिया है। एम्सटर्डम में स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख पॉल वान डेर वेलपेन तो चीनी को शराब और तंबाकू की तरह एक नशा मानते हैं। वेलपेन ने यह बातें एक सार्वजनिक स्वास्थ्य वेबसाइट पर लिखी हैं। उन्होंने लिखा है कि चीनी मौजूदा समय का खतरनाक नशा है और इसे हासिल करना भी आसान है।हिदायत भी दे दी
केवल इतना ही नहीं उन्होंने तो यह हिदायत भी दी है कि जिस तरह धूम्रपान संबंधी उत्पादों पर चेतावनियां लिखी होती हैं, उसी तरह सॉफ्ट ड्रिंक और मीठे उत्पाद चेतावनियों के साथ उपलब्ध होने चाहिए। वेलपेन के मुताबिक चीनी की लत स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं।
मोटापे के लिए भी जिम्मेदार
वेलपेन ने लिखा है कि आज की दुनिया में मोटापे की समस्या महामारी का रूप ले चुकी है और इसके लिए मुख्य रूप से चीनी जिम्मेदार है। लोग का वजन लगातार ज्यादा बढ़ रहा है। इससे स्वास्थ्य की देखभाल से जुड़ा खर्च बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोटापा दूर करने के लिए खानपान में बदलाव ज्यादा प्रभावी तरीका हो सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें