यूं तो महिलाएं हर उम्र में अपनी खूबसूरती को लेकर काफी सतर्क रहती हैं, लेकिन 29 साल की उम्र वे ज्यादा आकर्षक लगती हैं। हाल ही में हुए सर्वे में भी यह बात साबित हो गई है।पुरुषों का मानना है कि महिलाएं 29 की उम्र में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। अमेरिकी मैगजीन 'एल्योर" के हाल ही में किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे में 2,000 लोग शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं ने भी माना कि 30 की उम्र में वे सबसे ज्यादा आकर्षक नजर आती हैं। हालांकि 35 साल के बाद उनके निखार में कमी आने लगती है। सर्वे में जवान दिखने के दबाव को लेकर भी प्रतिभागियों की राय ली गई।
दाग-धब्बों को लेकर चिंता
84 फीसदी पुरुषों ने कहा कि उम्र के असर को छिपाने के लिए वे काफी तनाव महसूस करते हैं। ऐसी सोच रखने वाली महिलाओं की संख्या 91 फीसदी थी। 34 प्रतिशत पुरुषों और 56 फीसदी महिलाओं ने चेहरे पर दाग-धब्बे और झुर्रियां पड़ने को लेकर फिक्र जताई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें