- थोड़ा अदरक, अजवाइन (1 चम्मच), लौंग (5), काली मिर्च (3), मैथी (1 चम्मच), तुलसी और पुदीना पत्ती (10 प्रत्येक) इन सबका काढ़ा बनाकर, खांडसारी मिलाकर दिन में दो बार आराम होने तक लेना चाहिए।
- 10 ग्राम लहसुन को 1 कप दूध में 1/2 कप होने तक उबालें। इसे शाम को सोते समय या नाश्ते के पहले लें।
- 1 चम्मच प्याज का रस बराबर मात्रा में शहद मिलाकर दिन में तीन बार लें।
- हल्दी और सौंठ के चूर्ण का लेप बनाकर कपाल पर लगाएँ।
- काली मिर्च जलाकर उसका धुआँ सूँघने से बंद नाक खुलती है।
- अदरक के टुकड़ों का काढ़ा 20 मि.ली. से 30 मि.ली. दिन में तीन बार लेने से सर्दी से आराम मिलता है।
- भिंडी का 50 मि.ली. काढ़ा दिन में तीन बार लेने से गले की खराश और सूखी खाँसी में आराम मिलता है।
- एक गिलास गरम पानी में चुटकीभर नमक, चुटकीभर खाने का सोडा मिलाकर दिन में दो बार तथा सोते समय गरारे करने से गले की खराश में आराम मिलता है।
मंगलवार, 12 नवंबर 2013
जुकाम के घरेलू उपचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें