हर रोज एक तेज गर्म ग्रीक कॉफी का प्याला लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का राज हो सकता है। वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में यह दावा किया है। यह शोध 'जर्नल वास्कुलर मेडिसिन" में प्रकाशित किया गया है। जिसमें शोधकर्ताओं ने ग्रीक आइलैंड में इकारिया क्षेत्र के बड़ी उम्र के लोगों पर अध्ययन किया। यह वह स्थान है जहां दीर्घजीवन की दर पूरे विश्व के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले सबसे ज्यादा मानी जाती है।
शोधकर्ताओं ने इन लोगों को देखते हुए कार्डियोवास्कुलर हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दिया। जिसे देखकर उन्होंने माना कि एक कप गर्मागर्म कॉफी यहां के लोगों की अच्छी सेहत का राज है और जिसकी वजह से यहां लोग लंबे समय तक जीते हैं।
क्या पाया शोध में
शोध में पाया गया कि पूरे योरपीय देशों में मात्रा 0.1 प्रतिशत लोग ही 90 वर्ष की आयु से ज्यादा जीते हैं। मगर ग्रीक आइलैंड के इकारिया क्षेत्र में यह आंकड़ा 1 प्रतिशत है।
इसका मतलब स्पष्ट है कि लंबी उम्र तक जीने के लिए यहां के लोगों में कुछ खास था। शोधकर्ताओं ने पाया कि यहां सबसे ज्यादा खपत ग्रीक कॉफी की थी, जो हर एक की दिनचर्या में शामिल थी।
'यूनिवर्सिटी ऑफ एथेंस मेडिकल स्कूल" के मेडिकल डॉक्टर गेरेसिमॉस सिआसोस और उनके सहयोगियों ने यह अध्ययन किया । इन्होंने अपने शोध में पाया कि यहां के हर बुजुर्ग के जीवन में कॉफी प्रमुखता से जुड़ी थी, जिसका प्रभाव इनकी उम्र पर देखा गया। शोधकर्ताओं ने यहां 65 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के तकरीबन 673 लोगों पर यह अध्ययन किया और उनसे पूछे गए सवालों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें