गर्मी का मौसम आते ही महिलाएं अपने चेहरे को धूप से बचाने के लिए कई प्रकार के जतन करने लग जाती हैं। इसके लिए वे हजारों रुपए सनस्क्रीन लोशन और ब्यूटी पार्लर पर खर्च कर देती हैं। महिलाएं गर्मी में अगर काले छाते का इस्तेमाल करें तो धूप के प्रकोप और सूर्य की अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणों से बहुत हद तक बचा जा सकता है। रंग-रूप की हिफाजत में काला छाता सनस्क्रीन से कहीं ज्यादा कारगर साबित हो सकता है।इसके इस्तेमाल से यूवी किरणों से 99 फीसदी तक सुरक्षा मिलती है। एमोरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि छाता यूवी किरणों को त्वचा तक पहुंचने से रोकता है। इन नतीजों को पुख्ता करने के लिए उन्होंने 23 छातों पर अध्ययन किया। अप्रैल के महीने में शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों को ये छाते लेकर धूप में निकलने को कहा। इसके बाद शोधकर्ताओं ने सूर्य से निकलने वाली यूवी किरणों का स्तर मापा। साथ ही छाते का इस्तेमाल करने वाले लोगों की त्वचा पर इनके प्रभाव की जांच की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें