'बैठे-बैठे क्या करें करना है कुछ काम" जी हां, बच्चों के लिए खाली बैठना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। उन्हें तो हरदम खेलकूद और मौज-मस्ती चाहिए है। ऐसे में पैरेन्ट्स की ड्यूटी होती है कि वे बच्चों को बैठे-बैठे माइंडफुल गेम्स खेलने की ओर इंकरेज करें। यह न सिर्फ बच्चों का समय काटने का जरिया बनेंगे बल्कि उन्हें होशियार भी बनाएंगे।
एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि बोर्ड गेम खेलने का शौक बच्चों की पढ़ाई में भी फायदेमंद हो सकता है! जी हां, इस शोध से पता चला है कि यदि बच्चा लंबे समय तक कुछ खास तरह के बोर्ड गेम खेलता है, तो इससे उसकी मैथ की स्किल्स डेवलप होती है। शोध से साफ हुआ है कि शूट एंड लैडर बोर्ड गेम स्किल डेवलप करने में ज्यादा मददगार हैं। इससे पहले हुए कुछ अध्ययनों से साफ हो चुका है कि जिन खेलों में गिनती करने की जरूरत पड़ती है, वे युवाओं के लिए अच्छे होते हैं।
नंबर गेम के कई फायदे
बोस्टन कॉलेज और कार्नेगिया मेलन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने नए शोध में बताया कि नंबर गेम से बच्चों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। बोस्टन कॉलेज में एजुकेशन की अस्सिटेंट प्रोफेसर एलिडा लिस्की और मनोविज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट एस सेग्लर कहते हैं कि यह बच्चों पर निर्भर करता है कि वे खेल के दौरान किसी चीज की किस तरह से काउंटिंग करते हैं। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में बोर्ड गेम खेलने वाले 40 बच्चों का दो तरह की काउंटिंग मैथड से टेस्ट लिया। पहली मैथड में एक से गिनती शुरू करना थी, जिसमें बच्चे को एक-एक पीस हटाकर गिनती को आगे बढ़ाना था। वहीं दूसरी मैथड में छात्रों को वास्तविक नंबरों से गिनती नहीं करना थी। इसमें बच्चों को 15 पीस हटाने के बाद 16वें पीस से दूसरे नंबर की गिनती करना थी।
इसमें पाया गया कि बोर्ड गैम खेलने वाले लगभग सभी बच्चे होशियारी से अपने काम को पूर्ण करने में सफल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें