पार्टी मेकअप का मतलब सिर्फ ब्यूटी पार्लर ही नहीं है। अगर सही जानकारी हो तो घर पर ही पार्टी मेकअप किया जा सकता है। व्यक्तित्व को निखारने में मेकअप का बड़ा अहम रोल होता है और अगर आपका व्यक्तित्व निखरा होगा तो आपमें आत्मविश्वास भी अधिक होगा। इसलिए सही अंदाज में किया मेकअप से ही पड़ेगा बेहतर इम्प्रेशन।
पार्टी के लिए तैयार होते समय हर महिला की चाहत सबसे अलग और खूबसूरत दिखने की होती है। मेकअप उसी का एक चरण है। पार्टी में कैसा मेकअप किया जाए, इस बात को लेकर अक्सर दुविधा रहती है। वैसे सही प्रकार से और सही अनुपात में किया जाने वाला मेकअप ही आपके रूप को निखारने में मदद करता है। जहां तक बात घर पर स्वयं मेकअप करने की है तो इसके लिए सबसे जरूरी है सही उत्पादों का चयन। अच्छे और सही उत्पाद आपको मन मुताबिक रूप हासिल करने में मदद करेंगे।
घर पर मेकअप करने के लिए आपको इन सामानों की जरूरत पड़ सकती है-
फेस मेकअप
अपने चेहरे को मेकअप के जरिए निखारने के लिए सबसे पहले क्लींजिंग से चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। फिर टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करें। इसके बाद कंसीलर लगाएं। कंसीलर से फेस के दाग-धब्बों को छिपाने में मदद मिलती है। फिर फाउंडेशन लगाएं। ध्यान रहे कि फाउंडेशन, स्किन कलर से मैच करता हुआ ही हो। शिमरलुक देने के लिए क्रीम ब्लशर लगाएं। इसके बाद फेस पाउडर लगाएं और एक नेचुरल बेस बनाएं।
आंखों का मेकअप
रात की पार्टी के लिए आंखों पर डार्क मेकअप आकर्षक बनाता है। दिन के समय लाइट शेड्स वाले आईशैडो का प्रयोग करे। लगाने से पहले ऊपरी पलकों पर
फाउंडेशन और लूज पाउडर बारी-बारी से हल्के ब्रश से लगाएं, साथ ही आई पेंसिल से ऊपर की पलकों के ऊपर पतली रेखा खींचकर उसे ब्रश से फैला दें, ताकि आईलिड बड़ी दिखे। यहां एक बात का ध्यान रहे कि थकी आंखों पर अधिक अथवा गहरा मेकअप भूल कर भी न करें।
हेयरस्टाइल हो कुछ खास
मेकअप के अलावा आपको हेयरस्टाइल भी बहुत मायने रखती है। हेयरस्टाइल्स में भी आप कुछ नया ट्राय कर सकती हैं। लूज कर्ल्स और रोमांटिक अपडोज के साथ बालों को स्टाइलिश लुक देने का ट्रेंड है। इसके साथ ही टाइट पॉनीटेल लो या हाई फिर से फैशन में है।
होठों का मेकअप
होठों को पतला दिखाने के लिए लिपस्टिक के शेड से मैच करते लिप लाइनर का प्रयोग होठों के अंदर की तरफ यानी इनर लाइन पर करें। डार्क शेड का प्रयोग बिल्कुल न करें और लिप ग्लॉस का सिंगल कोट चढ़ाएं। इसके विपरीत होठों को मोटा दिखाने के लिए लिप लाइनर को होठों के बाहरी किनारों पर लगाएं। लिपस्टिक का कोई भी रिच शेड लगाएं और लिप ग्लॉस की सहायता से ऊपर व नीचे के होंठ के बीच के हिस्से को हाईलाइट करें।
बस तो फिर देर किस बात की। पार्टी में जाने के लिए आप पूरी तरह तैयार हैं...।
पार्टी के लिए तैयार होते समय हर महिला की चाहत सबसे अलग और खूबसूरत दिखने की होती है। मेकअप उसी का एक चरण है। पार्टी में कैसा मेकअप किया जाए, इस बात को लेकर अक्सर दुविधा रहती है। वैसे सही प्रकार से और सही अनुपात में किया जाने वाला मेकअप ही आपके रूप को निखारने में मदद करता है। जहां तक बात घर पर स्वयं मेकअप करने की है तो इसके लिए सबसे जरूरी है सही उत्पादों का चयन। अच्छे और सही उत्पाद आपको मन मुताबिक रूप हासिल करने में मदद करेंगे।
घर पर मेकअप करने के लिए आपको इन सामानों की जरूरत पड़ सकती है-
- क्लींजर
- बेस या फाउंडेशन
- कॉम्पैक्ट
- आईलाइनर
- मस्कारा
- लिपकलर
- लिपस्टिक
- आईब्रोपेंसिल
- ब्लशऑन
फेस मेकअप
अपने चेहरे को मेकअप के जरिए निखारने के लिए सबसे पहले क्लींजिंग से चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। फिर टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करें। इसके बाद कंसीलर लगाएं। कंसीलर से फेस के दाग-धब्बों को छिपाने में मदद मिलती है। फिर फाउंडेशन लगाएं। ध्यान रहे कि फाउंडेशन, स्किन कलर से मैच करता हुआ ही हो। शिमरलुक देने के लिए क्रीम ब्लशर लगाएं। इसके बाद फेस पाउडर लगाएं और एक नेचुरल बेस बनाएं।आंखों का मेकअप
रात की पार्टी के लिए आंखों पर डार्क मेकअप आकर्षक बनाता है। दिन के समय लाइट शेड्स वाले आईशैडो का प्रयोग करे। लगाने से पहले ऊपरी पलकों पर
फाउंडेशन और लूज पाउडर बारी-बारी से हल्के ब्रश से लगाएं, साथ ही आई पेंसिल से ऊपर की पलकों के ऊपर पतली रेखा खींचकर उसे ब्रश से फैला दें, ताकि आईलिड बड़ी दिखे। यहां एक बात का ध्यान रहे कि थकी आंखों पर अधिक अथवा गहरा मेकअप भूल कर भी न करें।
हेयरस्टाइल हो कुछ खास
मेकअप के अलावा आपको हेयरस्टाइल भी बहुत मायने रखती है। हेयरस्टाइल्स में भी आप कुछ नया ट्राय कर सकती हैं। लूज कर्ल्स और रोमांटिक अपडोज के साथ बालों को स्टाइलिश लुक देने का ट्रेंड है। इसके साथ ही टाइट पॉनीटेल लो या हाई फिर से फैशन में है।
होठों का मेकअप
होठों को पतला दिखाने के लिए लिपस्टिक के शेड से मैच करते लिप लाइनर का प्रयोग होठों के अंदर की तरफ यानी इनर लाइन पर करें। डार्क शेड का प्रयोग बिल्कुल न करें और लिप ग्लॉस का सिंगल कोट चढ़ाएं। इसके विपरीत होठों को मोटा दिखाने के लिए लिप लाइनर को होठों के बाहरी किनारों पर लगाएं। लिपस्टिक का कोई भी रिच शेड लगाएं और लिप ग्लॉस की सहायता से ऊपर व नीचे के होंठ के बीच के हिस्से को हाईलाइट करें।
बस तो फिर देर किस बात की। पार्टी में जाने के लिए आप पूरी तरह तैयार हैं...।
महिलाओं की पसंद का आपने विशेष ख्याल रखा है।
जवाब देंहटाएं