कैंसर सर्जरी में बड़ी समस्या होती है कि कैंसर की कुछ कोशिकाएं शरीर में छूट जाती हैं और वह फिर पनप जाती हैं। मगर जर्मन वैज्ञीनिकों ने एक ऐसा कैमरा विकसित किया है जो कैंसर की सर्जरी में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।
जर्मनी के फ्राउनहोफर इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार यह कैमरा कैंसर की सूक्ष्मतम कोशिकाओं को देख सकता है। कैंसर की सेल रंगीन प्रकाश में इस कैमरे के सामने चमकती हुई दिखाई देती हैं। वैज्ञनिकों के अनुसार यह कैमरा सर्जनों को कैंसर और स्वस्थ कोशिकाओं के बीच अंतर करने में मदद करेगा। सर्जरी के दौरान अक्सर यह समझ पाना मुश्किल होता है कि कौन-सी स्वस्थ सेल है और कौन-सी कैंसर वाली। कैंसर के मरीजों के इलाज में एक बड़ी दिक्कत यह भी होती है कि कई छोटी-छोटी कैंसर सेल्स छूट जाती हैं और फिर से शरीर में विकसित होने लगती हैं। मगर जब इतनी सूक्ष्म सेल कैमरे की मदद से देखी जा सकेंगी, तो उन्हें शरीर से बारीकी से पूरी तरह निकाला जाना भी संभव हो सकेगा। यह कैमरा जल्द ही बाजार में आएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें